नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी पॉक्सो एक्ट में गया जेल….

*रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । छाल थानाक्षेत्र से दिनांक 14.02.2022 को लापता हुई बालिका #छाल पुलिस को पता तलाश दौरान पूंजीपथरा के गेरवानी बस स्टैंड के पास दिनांक 20.02.2022 को आरोपी युवक के साथ मिली । पीड़ित बालिका ने आरोपी युवक द्वारा नाबालिग जानते हुये शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना बताया गया जिस पर आरोपी को पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर आज दिनांक 21.02.2022 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

बालिका के परिजन *दिनांक 17.02.2022* को थाना छाल में रिपोर्ट दर्ज कर बताये कि बालिका दिनांक 14.02.2022 के सुबह स्कूल जाने के नाम से घर से निकली है और घर वापस नहीं आयी । परिजन बताये कि वे अपने स्तर पर अपने रिस्तेदार, जान परिचित के पास बालिका की खोजबीन किये मिलने पर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया, जिस पर छाल पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध *अप.क्र. 58/2022 धारा 363 IPC* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी एवं बालिका की पतासाजी किया जा रहा था । पतासाजी दौरान थाना प्रभारी छाल उप निरीक्षक प्रवीण मिंज को बालिका के सहेलियों से *घरघोड़ा के सुरेन्द्र सिदार* के साथ बातचीत करना बताये जिस पर संदेही सुरेन्द्र सिइर की पतासाजी थाना प्रभारी द्वारा मुखबिर एवं स्टाफ लगाकर की जा रही थी कि दिनांक 20.02.2022 को मुखबिर से थाना प्रभारी छाल को गेरवानी बस स्टैंड के पास संदेही एवं बालिका को देखे जाने की सूचना मिला जिस पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा स्टाफ भेजकर तस्दीक कराया गया । मुखबिर की सूचना सही पायी गई, संदेही गेरवानी स्थित प्लांट में काम कर रहा था, छाल पुलिस द्वारा दोनों को थाना लाया गया । बालिका महिला पुलिस अधिकारी को दिये अपने बयान में आरोपी सुरेन्द्र सिदार द्वारा शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने एवं शारीरिक संबंध बनाना बताई जिस पर प्रकरण में *धारा 366(क), 376 IPC, 4, 6 Pocso Act* जोड़ी जाकर *आरोपी सुरेन्द्र सिदार पिता घुररू सिदार उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मालपानी थाना घरघोड़ा* को गिरफ्तार कर आज दिनांक 21.02.2022 को रिमांड पर भेजा गया, जहां न्यालय से आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *