बिलासपुर (कान्हा तिवारी वायरलेस न्यूज़)प्रान्तीय अखण्ड ब्राह्मण समाज द्वारा सर्व ब्राह्मण समाज के लिए धर्म ,कर्म से जुड़े क्रियाकलापों के लिए प्रदेश अध्यक्ष पं.योगेश तिवारी जी के नेतृत्व में सत्संग सभा का वर्चुअल आयोजन किया गया। स्नेहिल हर्ष मिश्रा जी के सश्वर स्वस्ति वाचन से सत्संग सभा को प्रारम्भ किया गया।तत्पश्चात श्रध्देय आचार्य पं. झम्मन शास्त्री जी ने वैश्विक कोरोना काल मेंअपना अमूल्य समय देकर वेद,मंत्र,स्रोतों,तिलक,जनेऊ, शिखा,आदि पर बेहतर ढंग से उसके नियम, पालन,व लाभ पर विशेष रुप से व्याख्यान के माध्यम से जानकारी दी। सभी विप्र बच्चों व युवा वर्ग को खाशकर इस धार्मिक सत्संग के माध्यम से आचार्य जी ने प्रेरित करने का कार्य किया। ताकि इसे अपनाकर विप्रबन्धु बांधव अपने संस्कार, सभ्यता, व कुल के गौरव को प्राप्त कर सके।सत्संग सभा में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती भारती किरण शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती चित्रलेखा तिवारी,प्रीति शुक्ला, संजय शुक्ला,मेघराज तिवारी,पं. लाखेश्वर पाण्डेय जी, मोहित मिश्रा,आदित्य मिश्रा, लोमेश शर्मा ,अनमोल तिवारी,राजकुमारी तिवारी..ऊषा मिश्रा, ऐश्वर्य तिवारी,अनिल पांडे,अंकित दुबे, आदित्य शुक्ला, प्रीति दुबे, प्रीति गौरहा,अंकित मिश्रा, अंकिता पांडे,साक्षी पांडे, आकांक्षा त्रिपाठी,संजय तिवारी,ओम तिवारी,मयंक तिवारी,अपूर्वा तिवारी, शिवम् शर्मा,.दीक्षा, व लगभग 50लोगों ने हिस्सा लिया। वर्चुअल सत्संग सभा का संचालन संजय शुक्ला द्वारा किया गया। उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी कान्हा तिवारी द्वारा दिया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *