कांग्रेस से नही आम आदमी पार्टी से डरते हैं मोदी -तरुणा साबे
जगदलपुर । (अरूण पाढ़ी वायरलेस न्यूज) जगदलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा 3 अक्टूबर को हुई। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनज़र आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता तरुणा साबे बेदरकर सहित सभी प्रमुख पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि 3 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा लालबाग मैदान में सपन्न हुई।इस सभा के पहले दिन आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता तरुणा साबे बेदरकर के द्वारा नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण के विरोध में सर्व आदिवासी समाज और ओबीसी समाज के द्वारा किये जा रहे रैली और बन्द का समर्थन किया गया था।
प्रधानमंत्री की जन सभा के सुबह 7.30 बजे प्रदेश प्रवक्ता तरुणा साबे बेदरकर को उनके निवास स्थान से पुलिस बल ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें परपा थाने में नजर बन्द कर 3 घण्टे रखा गया, साथ ही साथ 9 बजे तक पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार होने वाले पदाधिकारीयों में प्रदेश प्रवक्ता तरुणा साबे के साथ, लोकसभा अध्यक्ष समीर खान, जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी, जिला सचिव जगमोहन बघेल, युवा इकाई के जिला अध्यक्ष शुभम सिंह, बिजापुर जिलाध्यक्ष अनिल दुर्गम और अन्य लोगों को घर से ही गिरफ्तार करके परपा थाना लाकर कैद कर रखा गया।
कुछ घंटे बाद परपा थाना में आम आदमी party👍🏻के कार्यकर्ता जमा होने लगे जिसके बाद कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखकर जगदलपुर से 40 किलोमीटर दूर लोहंडीगुड़ा थाना ले जाकर सभी पदाधिकारीयों को दोपहर 3 बजे तक कैद करके रखा।
तरुणा ने बताया कि आज हम लोकतांत्रिक देश मे रहते हैं। हर किसी नागरिक को विरोध दर्ज करने का अधिकार हमें संविधान ने दिया है। लेकिन मोदी सरकार के द्वारा जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों की गिरफ्तारी कर सुबह से 3 बजे तक नजरबंद कर रखा गया इससे साबित होता है मोदी जी आम आदमी पार्टी के अदने से सिपाहियों सभी डरते हैं। उनको काँग्रेस से नही आम आदमी पार्टी से डर लगता है।
आगे तरुणा ने कहा कि जिस प्रकार आदिवासी और ओबीसी समुदाय के साथ भेदभाव पूर्ण रवैय्या का विरोध करने पर, नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण का विरोध करने पर आप जेल में डाल सकते हैं, तो जिनके साथ आप भेदभाव कर रहे हैं वही आम आदमी आपको बस्तर से बाहर फेंक देगी.. इस चीज़ को याद रखना होगा।
लोकसभा अध्यक्ष समीर खान ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी की सरकार से आम आदमी उम्मीद ही क्या कर सकती है आवाज़ उठाने पर आवाज़ को कुचलना और तानाशाही करना इनकी आदत बन चुकी है। इससे पहले 2017 में राज्य में जब डॉ. रमन सिंह की सरकार थी तब भी गणतंत्र दिवस के दिन झंडा को सलामी देने से रोकते हुए गिरफ्तार करके थाने में नजरबंद करने का कृत्य कर सकती है तो उनसे क्या लोकतंत्र की उम्मीद की जा सकती है, जनता इसका जवाब जरूर देगी।
प्रधानमंत्री रेललाइन के नाम से बस्तर की आमजनता को लगातार धोखा देते आये हैं अगर इनको सवाल किया जाए तो लगातार यही रवैया अपनाने का काम करते हैं। ऐसा ज़िला अध्यक्ष नरेंद्र भवानी ने कहा। मोदी जी से हम आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पूछना चाहते हैं कि क्या हम भारत के नागरिक नही है क्या हम बस्तर वाशियो को अपने हक अधिकार मांगने का हक नही है। इतनी डर तानाशाही क्यों ? ..जनता इस तानाशाही का जवाब जल्द आपको देगी।
युवा अध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि जैसे दिल्ली और पंजाब में जिस प्रकार की हार मिली और फिर हर बार मुंह के बल गिरी बीजेपी उसका भय यंहा दिखाई दे रहा है।तभी तो एक सामान्य सभा मे जंहा सभी लोग जा सकते हैं वँहा आम आदमी पार्टी के सिपाहियों को गिरफ्तार कर नजरबंद करके रखना यंही दर्शाता है।
प्रदेश प्रवक्ता तरुणा साबे ने भाजपा संगठन से जुड़े तमाम नेताओं कहा कि वे लोग चाहे कुछ भी तानाशाही कर ले जेल में डाल दें लेकिन आम आदमी पार्टी नगरनार संयन्त्र का निजी करण नही होने देगी।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
