
जनप्रतिनिधि आपने चुना है, क्रियान्वयन करने की जिम्मेदारी मेरी होगी: अमर अग्रवाल
बिलासपुर: (वायरलेस न्यूज) बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने फ़ेसबुक लाइव कार्यक्रम “संवाद अमर भैया के साथ” के माध्यम से “नारी शक्ति देश की प्रगति” विषय पर जनता से संवाद किया। इस कार्यक्रम में हज़ार से अधिक संख्या में लोगों ने फ़ेसबुक लाइव में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और अपने विचार और सुझाव साझा किए। कार्यक्रम के आरंभ में उन्होंने सर्वप्रथम बेमेतरा जिला के मूर्ति ग्राम में बारु फैक्ट्री में विस्फोट में दिवंगत पुण्य आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।
महतारी वंदन योजना से प्रदेश की लाखों महिलाओं को मिल रहा लाभ
कार्यक्रम के दौरान अमर अग्रवाल ने कहा, उन्होंने महतारी वंदन योजना की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना से प्रदेश की लाखों माताओं और बहनों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस प्रकार के और भी योजनाओं और कार्यक्रमों को जारी रखा जाएगा ताकि समाज के हर वर्ग को लाभ मिल सके।
आचार संहिता के बाद सुझावों पर काम शुरू होगा
कार्यक्रम के दौरान अमर अग्रवाल ने कहा, “आपने मुझे जनप्रतिनिधि बनाकर नगर के विकास और उन्नति की जिम्मेदारी सौंपी है। जो भी सवाल और सुझाव आप लोगों ने भेजे हैं, उनके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी मेरी होगी।” मैं सभी बहनों और भाइयों के सुझावों को गंभीरता से लूंगा और सभी सुझावों पर व्यक्तिगत रूप आप सब से मिलूँगा और चाय पर चर्चा के माध्यम से उन सुझावों पर विचार करूंगा। आचार संहिता के बाद सुझावों पर काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसे संवाद जारी रखने का वादा किया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो








