जनशताब्दी ट्रेन में बीस लाख से ऊपर के सोने चांदी के साथ बाराद्वार का एक व्यक्ति रेल सुरक्षा बल की विशेष टीम के हत्थे चढ़ा
बिलासपुर। वायरलेस न्यूज। रेल सुरक्षा बल की विशेष टीम ने विधानसभा चुनाव की मिली ड्यूटी को ईमानदारी से निभाते हुए लगातार स्टेशन में सघन जांच अभियान चला रखा है। सोमवार को रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से दिनांक 06 नवंबर 23 को रेलवे स्टेशन बिलासपुर प्लेटफार्म नंबर 01 से गाडी संख्या 12070 में एक व्यक्ति को 360ग्राम सोने व 3.986किलोग्राम चाँदी कुल कीमत 20,71,300 रु के आभूषण के साथ पकड़ने में अहम कामयाबी हासिल की है।
रेल सुरक्षा बल पोस्ट बिलासपुर प्रभारी भास्कर सोनी ने मीडिया को जानकारी देकर बताया की दिनांक 06 नवंबर .23 को प्री इलेक्शन सीजर कार्यवाही के क्रम में रेसुब पोस्ट बिलासपुर के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक भास्कर सोनी, निरीक्षक / आईवीजी स्वप्नरेखा, निरीक्षक अगुशा कर्मपाल सिंह गुर्जर ,उप निरीक्षक एस. के मिज उप निरीक्षक एसआईबी मयंक मिश्रा, मण्डल टास्क टीम प्रभारी सउनि टी आर कुर्रे, प्र.आ. रमेश कुमार, सत्यम सरकार,वाई. के.पटेल, आरक्षक सुनील कुमार, अजय यादव, नीरज कुमार, राकेश साहु, योगेश तिवारी के साथ रेलवे स्टेशन बिलासपुर प्लेटफार्म नंबर-01 में गाडी संख्या 12070 जनशताब्दी एक्सप्रेस के आगमन के दौरान मुखबीर की सूचना के आधार पर कोच नंबर सी-2 बर्थ नम्बर 03 में ईएफटी नंबर 833806 पर बैठे व्यक्ति से कुछ संदिग्ध समान रखने के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर वह घबराने लगा, तब उक्त व्यक्ति को गाड़ी से उसके पास रखे छोटा ट्राली बैग के साथ उतारा गया। उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछने पर नाम पता संजय जैन वल्द श्री रामगोपाल जैन उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड नंबर-10 बाराद्वार थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ. ग .) होना बताया। उसके पास रखे एक छोटे ट्राली बैग में क्या रखा है पूछने पर उसने उक्त बैग में सोने एवं चांदी के आभूषण होना बताया। तब उक्त व्यक्ति को उसके बैग सहित रेसुब पोस्ट बिलासपुर लेकर आए। उपस्थित गवाह के समक्ष खुलवाकर चेक करने पर उसमें सोने के आभूषण वजन 360.00 ग्राम (कीमत 18,72,000 ) एवं 3.986 किलोग्राम चाँदी के आभूषण (कीमत 1,99,300) कुल कीमत-20.71,300 / रू (बीस लाख एकहत्तर हजार तीन सौ रुपये मात्र) होना पाया। उक्त व्यक्ति संजय जैन से सोने चाँदी के उक्त आभूषण अपने पास रखने के सम्बन्ध में कोई अधिकार पत्र या वैधानिक कागजात की माँग करने पर उसने कोई भी कागजात पेश नहीं कर पाया। उक्त व्यक्ति के वर्णित आभूषण को उचित कार्यवाही हेतु उड़नदस्ता प्रभारी दल-2 विधानसभा बिलासपुर-30 को सुपुर्द कर आदेशनुसार पोस्ट प्रभारी रेसुब बिलासपुर के अभिरक्षा में रखा गया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
