जगदलपुर 07 अगस्त 2021
(वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी)
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक आज भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई।बैठक में महिला मोर्चा की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा कर संगठन को मजबूत करने में बडी़ भागीदारी निभाने कहा गया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाअध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने भाजपा महिला मोर्चा निरंतर कार्य कर रही हैं।वर्तमान समय में प्रदेश में भाजपा विपक्ष की भूमिका में है और एक सशक्त विपक्ष के रुप में हमें सरकार की कमियों को ऊजागर करते हुए जनता की समस्याओं के निदान के लिये सतत सक्रिय रूप से कार्य करना है।भाजपा की पहचान जनसेवा व राष्ट्रसेवा है।भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्तायें शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी जन समस्याओं के निराकरण के लिये कार्य करें।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष रामकुमारी यादव ने आरंभ में स्वागत भाषण दिया व कार्यो की जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन भारती श्रीवास्तव ने किया।
बैठक में प्रमुख रुप सेपूर्व विधायक लच्छू राम कश्यप, योगेंद्र पांडे, श्रीधर ओझा, रामाश्रय सिंह, सुरेश गुप्ता, ललिता बघेल, लक्ष्मी कश्यप, प्रदेश सह प्रभारी रीता शुक्ला, श्रीमती श्यामलता, प्रदेश मंत्री दीप्ति पांडे, रोशन सिसोदिया, किरण सेन, रंजीता जोशी, सुधा मिश्रा, बिजली बैद्य, पदमा कश्यप, रेवती पटेल, बुटकी कश्यप, गीता नाग, मीता मिश्रा, कृष्णा राय, ममता राणा, लक्ष्मी भरत, मीना विश्वकर्मा, मायावती मंडावी, धनवती बिसाई, रैयमती कश्यप, अलका सेंगर, श्वेता गुप्ता, मंजुला ध्रुव, ममता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं उपस्थित थी।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
