” जिला एम सी बी एवं कोरिया के बालक/बालिकाओं ने जीता स्वर्ण पदक “
मानेंद्रगढ़ (वायरलेस न्यूज) दिनांक 29/07/2023 से दिनांक 30/07/2023 तक छत्तीसगढ़ के दुर्ग मे सुभाष नगर के कुर्मी भवन मे आयोजित द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कुडो (-मिक्स मार्शल आर्ट) खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य से 8 जिलों से आये 130 बालक बालिकाओ ने भाग लिया जिसमे जिला एम सी बी एवं कोरिया जिला से 7 बालिकाये एवं 2 बालक ने भाग लिए जिसमे पी.आई कैटेगारी 21 वर्ष से ऊपर 23 वर्ष से नीचे पी.आई (-200) मे मनेन्द्रगढ़ की लीलावती ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया । कैटेगारी 16 वर्ष से ऊपर 21 वर्ष से नीचे पी.आई (- 210) मे लक्ष्मी मांझी , एवं ममता जायसवाल दोनो ने रजत पदक जीता । कैटेगारी 21 वर्ष से ऊपर 23 वर्ष से नीचे पी.आई (-210) मे तरु सिंह ने कान्स पदक प्राप्त किया । बालक मे कैटेगारी 16 वर्ष से ऊपर एवं 21 वर्ष से नीचे पी.आई. (-230 ) मे सुरेंद्र सिंह ने रजत पदक एवं स्वयं गुप्ता ने कांस पदाक् जीता हैं । चिरिमिरी से कैटेगारी 21 वर्ष से ऊपर 23 वर्ष से नींचे पी.आई (- 210) मे श्रुति सोनवानी ने स्वर्ण पदक जीता । पी.आई ( -230 ) मे फुलेश्वरी ने स्वर्ण पदक जीता । पी.आई (- 220 ) मे रतनमाला ने कांस पदक जीता । मनेन्द्रगढ़ के मुख्य प्रशिक्षक सेन्साई हेमलाल पनिका ने कैटेगारी 41 वर्ष से ऊपर 50 वर्ष से नींचे पी.आई ( – 230) मे स्वर्ण पदक जीता । एम सी बी जिले एवं कोरिया जिले की तरफ से टीम मैनेजर के रूप मे सेन्साई भगवान् दास एवं सेंसाई अजय चौहान जी शामिल हुये । कुडो एसोशियेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के चेयरमेन श्रीमती अनुराधा सिंह सचिव मनीष कुमार साहु एवं अध्यक्ष सेन्साई राजा कौशल जी ने सभी जिलों से आये पदाधिकारियों को मेमोंटो प्रदान किया । और छत्तीसगढ़ के समस्त जिलो मे कु डो खेल को आगे बढ़ाने और बालक/बालिकायो को स्पोर्ट्स के साथ साथ आत्मरक्षा के गुण सिखाने की बात कही । प्रतिभागी बने समस्त खिलाड़ियों को मैडल व प्रमाणपत्र का वितरण कर किया गया । और आने वाले राष्ट्राएं कु डो प्रतियोगिता मे भाग लेने की बात कही गई ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो










