रायगढ शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला
रायगढ शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने स्व. लखीराम स्मृति मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध चिकित्साल का नामकरण संत बाबा गुरुघासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय किये जाने पर प्रसन्नता जाहिर की व माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी और स्वास्थ्य मंत्री माननीय टी.एस.सिंहदेव जी का आभार व्यक्त किया।
विदित हो कि इस चिकित्सालय का नामकरण संत बाबा गुरु घासीदास जी के नाम पर किये जाने के सिलसिले में पूर्व में छ. ग.शासन के माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी के रायगढ प्रवास के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि जिनमे माननीय उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल जी व रायगढ़ विधायक माननीय प्रकाश नायक जी के साथ जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अरुण मालाकार व जिला का कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने प्रस्ताव किया था जिसकी घोषणा 2 जनवरी को मिनी स्टेडियम रायगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी द्वारा की गई थी । जिसकी समस्त औपचारिकता पूर्ण किये जाने के पश्चात 17 जून को विधिवत नामकरण किया गया जिससे सभी रायगढ़ वासियों में हर्ष व्याप्त है । संत शिरोमणि गुरुघासीदास बाबा जी के नाम से चिकित्सालय का नामकरण किया जाना इसलिए भी प्रासंगिक है क्योंकि इनका जुड़ाव रायगढ जिले से रहा है।गुरु घासीदास ने समाज के लोगों को सात्विक जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने न सिर्फ सत्य की आराधना की, बल्कि समाज में नई जागृति पैदा की और अपनी तपस्या से प्राप्त ज्ञान और शक्ति का उपयोग मानवता की सेवा के कार्य में किया। इसी प्रभाव के चलते लाखों लोग बाबा के अनुयायी हो गए।
उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाये रखने के लिए मानवीय सेवा के इस स्वास्थ्य केंद्र का नामकरण उनके नाम पर किया जाने से सतनामी सम्प्रदाय में भी हर्ष व्याप्त है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि यद्यपि रायगढ जिले में स्वास्थ्य
सेवा के अंतर्गत जन सामान्य को जिला अस्पताल ,मेडिकल कालेज ,सिविल अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधा व मोबाइल बस स्वास्थ्य सेवा निर्बाध रूप से मिल रही है अब साथ ही इस संत गुरुघासीदास बाबा स्मृति चिकित्सालय से इस जिले के लोगों के साथ साथ आसपास के प्रांत के मरीज भी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *