तमनार(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) जिंदल पावर लिमिटेड, तमनार में ’विश्व पर्यावरण दिवस’ का आयोजन वर्ष 2021 की वैश्विक थीम ’’इकोसिस्टम रिस्टोरेशन’’ विषय पर विचार मंत्रणा, वृहद वृक्षारोपण एवं पर्यावरण की सुरक्षा व संरक्षण की शपथ लेकर किया गया। इस अवसर पर जेएसपीएल फाउण्डेशन, सीएसआर जेपीएल तमनार द्वारा जेपीएल संयंत्र से ग्राम लिबरा तक रोड़ साईड वृक्षारोपण का शुभारंभ एवं ग्राम महलोई में वृक्षारोपण सह जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कार्यरत कर्मचारियों के लिये सघन वृक्षारोपण के साथ ऑनलाईन पोस्टर काम्पीटिशन, हेण्ड रायटिंग, प्रश्नमंच एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम श्री ए.के. झा, चेयरमैन, जेपीएल तमनार के मुख्य आतिथ्य एवं श्री के.के. अग्रवाल, प्रबंध निदेशक, श्री नगीन कोठारी, प्रेसिंडेंट व चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, एवं मेजर जनरल श्री गजेन्द्र प्रसाद (रिटा.) प्रेसिंडेंट, जेपीएल तमनार के विशिष्ठ आतिथ्य एवं श्री डी.के.भार्गव, उपाध्यक्ष, श्री आर.डी.कटरे, उपाध्यक्ष, श्री रफिक अहमद, उपाध्यक्ष, श्री गजेन्द्र रावत, सहायक उपाध्यक्ष, श्री अजीत राय, सहायक उपाध्यक्ष, श्री सरोज पाढ़ी, सहायक उपाध्यक्ष, श्री डी. स्वाईं, सहायक उपाध्यक्ष, श्री रामनिवास सरोया, महाप्रबंधक, श्री आर.पी. पाण्डेय, उप महाप्रबंधक, श्री ऋषिकेश शर्मा, उप महाप्रबंधक जेपीएल तमनार के साथ साथ समस्त विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों की गरीमामय उपथिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिंदल परिसर में स्थित प्रशासनिक भवन के समक्ष वृक्षारोपण एवं जागरूकता शपथ के माध्यम से किया गया। प्रथमतया श्री एस.के.सिंग, विभागाध्यक्ष पर्यावरण प्रबंधन विभाग जेपीएल तमनार ने समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुये वैश्विक थीम पर प्रकाश डाला तथा संयत्र में पर्यावरण सुरक्षा व संरक्षण हेतु उठाये जा रहे विविध कार्यां से अतिथियों को अवगत कराया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ए.के. झा, चेयरमैन, जेपीएल तमनार ने प्रथमतया अपने सारगर्भित सम्बोधन में कहा कि पर्यावरण सुरक्षा व संरक्षण के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारियों का निवर्हन करते हुए हम सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाना चाहिये, जिससे कि पृथ्वी को प्रदुषण के विभिन्न कारणों से सुरक्षित रख सकें। उन्होंने वर्तमान कोरोना संक्रमण काल में ऑक्सिजन की समस्या पर ध्यान आकृष्ट करते हुए सभी से आग्रह किया कि हमे स्वयं, अपने परिजनों एवं समुदाय को वृहद् वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करनी चाहिए। श्री के.के. अग्रवाल ने संयंत्र के साथ साथ निकटस्थ ग्रामों में वृहद वृक्षारोपण के लिये आम नागरिकों को प्रेरित करने के साथ गांवो में वृक्षारोपण जनजागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर दिया। श्री नगीन कोठारी ने अपने विशेष अंदाज में वृक्षारोपण श्लोगनों से अपने व्यक्तब्य को प्रारंभ करते हुए कहा कि हमे तन, मन एवं धन से ऊपर वन को प्राथमिकता देनी होगी। तभी जाकर हम स्वच्छ पर्यावरण की संकलपना को मूर्तरूप दे पायेंगे। उन्होनें हर्ष व्यक्त किया कि संपूर्ण जेपीएल संयंत्र हरित पट्टिका एवं वृक्षों से आच्छादित है। मेजर जनरल श्री गजेन्द्र प्रसाद (रिटा.) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण ही सभी प्रदूषणों का एक मात्र निराकरण है। उन्होनें वायु प्रदूषण के कारणों तथा उसे रोकने के उपायों पर प्रकाश डालते हुए ग्लोबल वार्मिग पर चर्चा की तथा कहा कि वृक्ष हमें मुक्त में आक्सीजन देतें हैं अतः हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर धरती को हरा भरा करना होगा। इस अवसर उपस्थित सभी कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। उल्लेखनीय है कि जेपीएल तमनार ने विश्व पर्यावरण दिवस को पर्यावरण सप्ताह के रूप में 30 मई से 5 जुन तक मनाया गया। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए व पर्यावरण सप्ताह को सफल बनाने के लिए जिंदल पावर लिमिटेड तमनार ने संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों के लिये सघन वृक्षारोपण के साथ ऑनलाईन पोस्टर काम्पीटिशन, हेण्ड रायटिंग, प्रश्नमंच एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया एवं विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि ’विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर जेएसपीएल फाउण्डेशन, सीएसआर जेपीएल तमनार द्वारा जेपीएल संयंत्र से ग्राम लिबरा तक रोड़ साईड वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ नीम के पौधों की रोपण कर किया गया। जिसके अंतर्गत रोड़ के दोनों किनारे वृक्षारोपण किया जाना है। वहीं ग्राम महलोई में वृक्षारोपण सह जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामवासियों को वृक्षारोपण की महत्ता को बताकर अधिक अधिक वृक्ष लगाने का आग्रह किया गया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
