किशोर कर वायरलेस न्यूज़ ब्यूरोचीफ महासमुंद
महासमुंद – महासमुन्द जिले की सीमा से लगे हुए बलौदाबाजार वन मंडल के तहत अर्जुनी बांध के पास जोक नदी में एक मृत बायसन मिला है. पशु चिकित्सक के अनुसार बायसन की मौत दम घुटने से हुई है. बहरहाल वन अमला घटनास्थल पहुंच कर

कार्रवाई में जुट गया. जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर देवपुर रेंज के राजादेवरी सर्किल के कोर्राडीह बीट के पास नदी में तैरते बायसन का शव मिला है. जिसे ग्रामीणों ने राह चलते अर्जुनी पुल के पास देखा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग अर्जुनी को दी. जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वन कर्मचारियों ने बायसन की लाश को नदी से निकाला. बायसन के शव मिलने से अब जांच का विषय यह है कि यह वन्य प्राणी गौर (बायसन) की मौत कैसे हुई.
चूंकि देवपुर व अर्जुनी वन परिक्षेत्र में भारी संख्या में बायसन है. इन क्षेत्रों में इनका लगातार शिकार भी किया जा रहा है इसलिए इस घटना के पीछे शिकारियों का हाथ भी हो सकता है. बहरहाल, पोस्टमार्टम में पशु चिकित्सक ने बायसन की मौत का कारण दम घुटना बताया है. वहीं वर्तमान में नदी में इतनी ज्यादा बाढ़ भी नहीं आई कि यह विशालकाय वन्य प्राणी डूब जाए और उसकी दम घुटने से मौत हो जाए. बहरहाल, उक्त घटना की जांच उच्च स्तर पर करवाई जानी चाहिए जिससे मौत का वास्तविक कारण पता लग सके.
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
