निवेशकों से लाखों रूपये जमाकर कम्पनी बंद कर फरार थे डायरेक्टर्स.

गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद नासिर निवेशकों के रूपये फिल्म बनाने में डूबाया

*रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) । चिटफंड के गोरखधंधे में अपनी गाढी कमाये डूबो चुके निवेशकों के रूपये वापस दिलाये जाने को लेकर प्रदेश के शासन के मंशानुरूप पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री अभिषेक मीना द्वारा लंबित चिटफंड मामलों को लेकर काफी गंभीर है, वे स्वयं लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर प्रकरण के फरार आरोपियों की

पतासाजी, गिरफ्तारी के लिये एडिशनल एसपी लखन पटले को ‍दिगर प्रांत पुलिस टीम भेजने की जिम्मेदारी सौंपी गई है । एडिशनल एसपी लखन पटले की निगरानी में कोतवाली पुलिस पिछले तीन माह में अथक प्रयास से राजनांदगांव, सूरजपुर के बाद भुवनेश्वर (ओडिशा) से फरार चिटफंड कम्पनी के डायरेक्टार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है । इसी प्रकार एसपी अभिषेक मीना के दिशा ‍निर्देशन एवं एएसपी लखन पटले, सीएसपी योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर अनेक ठगी प्रकरणों में सफलतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है । धोखाधड़ी के संबंध में आवेदिका शिवकुमारी मिंज निवासी जवाहरभांठा रायगढ द्वारा थाना कोतवाली में फाईन इंडिया सेल्स प्रा.लि. चिटफंड कम्पनी के विरूद्ध लिखित शिकायत दिया गया था । कम्पनी में स्वयं शिवकुमारी मिंज द्वारा 60,000 रूपए , अनिल किशोर मिश्रा द्वारा 20,000 रूपए, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा 30,000 रूपए, श्रीमती दिव्या मिश्रा द्वारा 10,000 रूपए, श्रीमती लता मिश्रा द्वारा 20,000 रूपए जमा किया गया । कम्पनी द्वारा एक बार लाभांश देकर *रायगढ़ के 05 निवेशकों के कुल 82,377 रूपए* छल पूर्वक निवेश कराकर धोखाधडी किया गया है जिस संबंध में थाना कोतवाली में अप.क्र. 1044/2018 धारा 420, 120बी,467,468,471,34 IPC एवं प्राइज चीटस एण्ड मनी सरकुलेशन स्कीमस (बेनिंग) एक्ट, 1978 की धारा 3,4,5,6 तथा छ.ग. निक्षेपकों के संरक्षण अधि. की धारा 6,10 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । कोतवाली पुलिस मामले में *दिनांक 03.02.2022 को* कम्पनी के डायरेक्टर्स 1. भूपेन्द्र चतुर्वेदी डायरेक्टर, फाईन इंडिया सेल्स प्रा0लि0, 2. दिवाकर सिन्हा, डायरेक्टर, फाईन इंडिया सेल्स प्रा0लि0, 91,3. शईद अहमद, डायरेक्टर, फाईन इंडिया सेल्स प्रा0लि0, तीनों 91 वाजिदपुर जजमाउ, कानपुर (उ0प्र0) 201080 DIN: 02196607 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर *फरार डायरेक्टर आरोपी मोह. नासिर* की गिरफ्तारी के लिये लगातार सूचनाएं प्राप्त की जा रही थी । आरोपी के भुवनेश्वर (ओडिशा) में छिपे होने की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर आरोपी को न्यायालय पेश करने हेतु विशेष न्यायाधीश महोदय रायगढ़ से प्रोडक्शन वारंट जारी कराकर कोतवाली थाने से एसआई नंदलाल पैंकरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ओडिशा जाकर आरोपी मोह. नासिर को सत्र न्यायाधीश भुवनेश्वर के कोर्ट में पेश कर प्रोडक्शन वारंट पर आज दिनांक 23.02.2022 रायगढ़ लाया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आरोपी की विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है । अन्य आरोपी जो घटना के बाद से फरार है, जिनकी पता तलाश सरगर्मी से जारी है जिसे जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जावेगा । गिरफ्तार *आरोपी मोह. नासिर पिता मो. मेइन पता पुरानी रोड़ जजमउ कानपुर नियर चुंगी थाना चकेरी कानपुर हाल विशेष जेल भुवनेश्वर ओडिशा* बताया कि अपने साथी - मोहम्मद नसीर खान उम्र 46 वर्ष, श्यामा खुशीद उम्र 41 वर्ष, महेश बहादुर सिंग उम्र 44 वर्ष, शमशेद आलम उम्र 41 वर्ष, भूपेन्द्र चतुर्वेदी , दिवाकर सिन्हा, शईद अहमद के साथ मिलकर चिटफंड कम्पनी फाईन इंडिया सेल्स लिमि. में कई लोगों से लाखों रूपये निवेश अधिक रकम लाभ देने का झांसा देकर निवेश कराया गया था जिसके बाद कम्पनी अपनी शाखाएं बंद कर फरार थे । आरोपी मोह. नासिरिअपने हिस्से के रूपये फिल्म बनाने में लगाना बताया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *