किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद

टूरिज्म को बढ़ावा देने कोडार डेम में बोटिंग सुविधा उपलब्ध, राम वन पथगमन और सिरपुर क्षेत्र में पर्यटन कारीडोर विकसित करने की कवायद

महासमुन्द – प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप महासमुंद जिले में आज से कोडार जलाशय में बोटिंग सुविधा के साथ टेंटिंग शुरू हो गई है .संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद चंद्राकर और जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने कोडार जलाशय में इको पर्यटन स्थल का लोकार्पण किया है. इसे वन चेतना केंद्र कुहरी के नाम से किया विकसित किया गया है. जिला प्रशासन और वन मण्डल ने संयुक्त रूप से वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 19 में कोडार जलाशय के हिस्से को इको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया है. यहां पर्यटकों को लुभाने के लिए बोटिंग के साथ साथ ऐडवेंचर व अन्य मनोरंजन की सुविधाएं दी गई है. इसके साथ ही टूरिस्ट और बच्चों के लिए क्रिकेट, बॉलीबाल, कैरम, शतरंज के साथ ही निशानेबाजी और फायर कैम्प की सुविधा भी इस इको पर्यटन केन्द्र में उपलब्ध है. यहां आने वाले लोगों को छत्तीसगढ़ी पारंपरिक नृत्यों के साथ व्यंजनों की सुविधा आवश्यकतानुसार दी जाएगी. पर्यटकों के लिए मचान या भवन बनाने संसदीय सचिव ने 10 लाख देने की घोषणा की घोषणा की है .साथ ही जिला पंचायत और खनिज न्यास निधि से भी यहां जल्द ही मोटर बोटिंग के साथ साथ अन्य विकास के कार्य कराए जाएंगे. संसदीय सचिव विनोद चंद्राकार ने इस दौरान कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सिरपुर प्रवास के दौरान राम वन गमन पथ और सिरपुर के आस पास के क्षेत्र को एक पर्यटन कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की बात कही थी. जिसके अनुसार जिले में पर्यटन के क्षेत्र में बेहतर कार्य किये जा रहे है. वन चेतना केंद्र के रूप में इसे विकसित करने के पीछे इसका उद्देश्य डीएफओ पंकज राजपूत ने बताया कि, लोगों को वन के प्रति जागरूक करना है ,यहां वे तमाम सुविधाएं और सुरक्षा पर्यटकों को दी जाएगी. जो एक अभ्यारण में पर्यटक घुमने के लिए चाहते है वहीं महासमुंद कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि यहां आने वाले पर्यटकों को तमाम सुरक्षा सुविधा दी जाएगी.एक सुनहरे भविष्य की ओर कदम बढ़ाया गया है.
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
