हाइवे पर डीजल बेचने ग्राहक तलाश करते वक्त आया नगर कोतवाल के हत्थे चढ़ा
*रायगढ़* । कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर के नेतृत्व में आज दिनांक 01/01/2022 के सुबह कोतवाली पुलिस द्वारा रायगढ़-पूंजीपथरा हाइवे ग्राम लाखा पर मुखबिर सूचना पर एक व्यक्ति को अवैध रूप से चोरी की डीजल खपाने ग्राहक तलाश करते समय पकड़ा गया, आरोपी से *70 लीटर डीजल कीमती ₹5950* का पाया गया । आज सुबह टीआई मनीष नागर को मुखबिर से सूचना मिली कि लाखा के पास एक व्यक्ति ट्रकों से डीजल निकालकर बेचने का काम करता है । आज भी हाइवे पर डीजल बेचने ड्रायवरों से संपर्क कर रहा है । सूचना पर टीआई मनीष नागर हमराह स्टाफ सहायक उपनिरीक्षक सुकलाल सिदार, प्रधान आरक्षक ताराचंद पटेल, आरक्षक महेंद्र कर्ष के साथ लाखा जाकर मुखबीर के बताएं स्थान पर दबिश दिया गया, जहां आरोपी *बंदी राम यादव पिता अर्जुन यादव उम्र 55 वर्ष निवासी लाखा* के कब्जे से एक 80 लीटर क्षमता वाले जरकिन में 70 लीटर डीजल कीमत ₹5950 का पाया गया । आरोपी द्वारा खड़ी ट्रकों से डीजल की चोरी कर ड्राइवरों को सस्ते दाम पर बेचने की बात बताया है । आरोपी के विरुद्ध *धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC* की कार्यवाही कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
