● ट्रकों से मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार…..
● आरोपी से 5 नग स्मार्टफोन बरामद, #जूटमिल पुलिस की कार्यवाही… *रायगढ़* । आज दिनांक 26/06/2022 को चौकी प्रभारी जूटमिल निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को मुखबिर से सूचना मिला कि एक लड़का ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में अलग-अलग प्रकार के मोबाइल रखा है जिसे मुसाफिरों को काफी सस्ते दामों में खरीदने बोल रहा है । मुखबिर सूचना पर चोरी की मोबाइल रखे होने के संदेह पर चौकी प्रभारी जूटमिल द्वारा प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी के हमराह स्टाफ ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड रवाना किए । ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में पुलिस को देख कर मोबाइल बेचने वाला लड़का हाथ में रखे थैला पर मोबाइल समेट कर भागने लगा जिसे आरक्षकों ने दौड़ाकर पकड़े । संदेही का थैला चेक करने पर पांच अलग-अलग कंपनियों के स्मार्टफोन मिला । संदेही को पुलिस सहायता केंद्र ट्रांसपोर्ट नगर लाकर पूछताछ करने पर अपना नाम *आकाश डेविड उर्फ पतालू पिता रामचरण डेविड उम्र 20 वर्ष निवासी कबीर चौक डिपापारा चौकी जूटमिल* का रहने वाला बताया और अपने पास रखे मोबाइल को जूटमिल उड़ीसा रोड एवं ट्रांसपोर्ट नगर में रात के समय खड़ी ट्रकों से चोरी करना बताया। आरोपी डेविड उर्फ पतालू बताया कि वह रात के समय सुनसान में खडे ट्रकों पर नजर रखकर ड्राइवर के सो जाने का इंतजार करता था और चार्ज में लगे मोबाइल को बड़ी आसानी से चोरी कर लेता था । आरोपी के कब्जे से एक ओप्पो, एक विवो, एक रेडमी, 2 सैमसंग *कुल 5 नग मोबाइल कीमती ₹35,000* का जब्त कर आरोपी पर *धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC* की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । चौकी प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में कार्यवाही में प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी, आरक्षक धनुर्जय बेहरा, विनय तिवारी, बनारसी सिदार तथा शशि भूषण साहू शामिल थे ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
