टीआई मनीष नागर और पूंजीपथरा पुलिस का कबाड़ियों पर कहर जारी
रायगढ़। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर अपराधों की रोकथाम के लिए सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत निगरानी गुंडा बदमाशों की चेकिंग, माइनर एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है । इसी क्रम में पूंजीपथरा टी.आई. मनीष नागर के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में एक दफा फिर अवैध कबाड़ के अफरा-तफरी पर कार्यवाही की गई है । जानकारी के मुताबिक आज दिनांक 04.02.2021 को थाना पूंजीपथरा के उपनिरीक्षक गिरधारी साव एवं हमराह स्टाफ आरक्षक भगवती रत्नाकर, अनूप मिंज, विद्या सिदार के द्वारा ग्राम भ्रमण दौरान मुखबीर सूचना पर ग्राम पड़कीपहरी (गोदगोदा) में खड़ी *ट्रक क्रमांक MP-28 H-1205* पर अवैध कबाड़ होने के संदेह पर ट्रक के चालक *प्रेम लाल निषाद पिता गुप्ता निषाद उम्र 30 वर्ष निवासी भजनडिपा राजीव गांधी नगर घनश्याम गली जूटमिल* को पूछताछ किए । वाहन चालक के पास ट्रक में लोड संपत्ति का कोई कागजात नहीं मिला । वाहन का वजन कराने पर करीब 11 टन लोहा (करीब ₹3,50,000) मिला, जो सभी वाहनों के काटे गये पार्टस थे । ट्रक में लोड माल चोरी की होने के संदेह पर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ट्रक क्रमांक एमपी 28 एच-1205 किमती ₹10,00,000 रुपए समेत ₹3,50,000 कबाड़ *कुल जुमला ₹13,50,000* जप्त कर आरोपी प्रेम लाल निषाद के विरुद्ध धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC के तहत कार्यवाही की गई है । आरोपी कहां से कबाड़ लेकर आया और कहां खपाने जा रहा था, इस ओर निरीक्षक मनीष नागर की टीम जांच रही है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
