रायपुर (सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़) प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के बंगले के बाहर लगा नोटिस इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां से गुजरने वाला हर शख्स इस नोटिस को बड़े गौर से देख रहे हैं।
दरअसल, राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपने बंगले के बाहर एक नोटिस चस्पा करा दिया है। जिसमें लिखा है कि स्थानांतरण पर रोक लगी है, इससे संबंधित आवेदन न दिया जाए।
बता दें कि प्रदेश में नया शैक्षणिक सत्र बुधवार से शुरू हो गया है। लंबे समय से स्कूल बंद पड़े हैं। लिहाजा विभाग में आगे फेरबदल की कवायद की जा सकती है। वहीं सालों से जमे शिक्षक भी खुद से ट्रांसफर करवा रहे हैं। शायद यही वजह रही होगी कि मंत्री के बंगले पर इस तरह का नोटिस चस्पा कराने की जरूरत पड़ी।
अंदाजा तो यही लगाया जा रहा हुआ के यह नोटिस इसी को लेकर है। मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम यह संदेश देना चाहते हैं कि शिक्षा विभाग में स्थानांतरण आदि पर किसी तरह की सिफारिश नहीं सुनी जाएंगी। जा फिर हो सकता है इसके कोई और मायने हो।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में बुधवार से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण के चलते अभी स्कूल बंद हैं। ऐसे में छात्र ऑनलाइन क्लासेस ही कर रहे हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है, हालांकि अब भी तीसरी लहर की आशंका बरकरार है. जिसे देखते हुए फिलहाल नए सत्र में भी ऑनलाइन माध्यम से ही पढ़ाई कराई जा रही है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
