अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ट्रेनों में अवैध वसूली करते 6 किन्नर आरपीएफ़ बिलासपुर के हत्थे चढ़े

On: May 28, 2022 7:10 PM
Follow Us:

बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज़)आरपीएफ़ बिलासपुर को लगातार यहाँ से छूटने वाली और आने जाने वाली ट्रेनों और प्लेटफार्म में किन्नरों द्वारा यात्रियों को तंग करने और उनसे अवैध वसूली की शिकायतो को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में शनिवार को अभियान चलाकर आधा दर्जन किन्नरों को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। बिलासपुर रेल सुरक्षा बल पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक भास्कर सोनी ने बताया रेसुब पोस्ट बिलासपुर को किन्नरों द्वारा यात्रियों से अवैध वसूली एवं गलत व्यवहार करने की मिल रही लगातार शिकायतों के मद्देनजर आज दिनांक 28.5.2022 को रेसुब पोस्ट बिलासपुर द्वारा रेलवे स्टेशन तथा विभिन्न गाड़ियों में अभियान कर ट्रेनों में यात्रियों से दुर्व्यवहार तथा अवैध भिक्षावृत्ति करने वाले 06 किन्नरो के विरूद्ध रेसुब पोस्ट बिलासपुर अपराध क्रमांक 1405 से 1410 तक धारा 144 (2) रेलवे अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाही की गई। ताकि रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों कि यात्रा सुगमतापूर्वक हो सके । उन्हें इस तरह की परेशानियों का सामना न पड़े। बिलासपुर आरपीएफ़ की इस कार्यवाही से ट्रेनों में अवैध वसूली करने वाले किन्नरों में हड़कंप मच गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने कर्मचारी संगठनों के द्वारा मैराथन बैठक में विस्तृत चर्चा उपरांत अनुमोदित

अमित चक्रवर्ती बने रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष ,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा ने दिलाई शपथ*

अमित चक्रवर्ती बने रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष ,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा ने दिलाई शपथ*

इसी माह चार आईएफएस के रिटायर्ड पश्चात प्रदेश में व्यापक वन विभाग के अधिकारी इधर से उधर किए जाएंगे ?

संयुक्त संचालक शिक्षा ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण* *अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस, वेतन कटौती की होगी कार्रवाई*

रैम्प योजना के तहत जिंदल स्टील में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम, स्थानीय एमएसएमई को मिले नए अवसर

Leave a Comment