सारंगढ़ के ग्राम भैंजनार की घटना, आरोपी भेजा गया रिमांड पर
रायगढ (वायरलेस न्यूज़ ) थाना सारंगढ क्षेत्र अन्तर्गत दिनांक 12.09.2021 के रात्रि ग्राम भैंजनार में एक महिला की उसके पति द्वारा डंडा व पत्थर से चोट पहुंचाकर हत्या करने की सूचना पर थाना प्रभारी सारंगढ़ तत्काल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा अरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया । आरोपी को आज ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के मुताबिक *दिनांक 12/09/2021 की रात्रि करीब 20.55 बजे* थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक अमित शुक्ला को मोबाईल के जरिये सूचना मिला कि ग्राम भैंजनार में एक महिला का मर्डर हो गया है । सूचना पर थाना प्रभारी हमराह सहायक उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक अर्जुन पटेल, बुद्धदेव बरिहा को साथ लेकर ग्राम भैंजनार मौके पर जाकर तस्दीक किये । मौके पर गांव का दीपक चौहान पिता छविलाल चौहान उम्र 23 साल सा0 भैंजनार थाना सारंगढ मौखिक रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि इसे दिनांक 12.09.2021 के रात्रि करीब 07.00 बजे गांव *दयाराम मुंडा* उसके घर के पास बताया कि शाम को उसने अपनी पत्नी *पार्वती मुण्डा (उम्र 37 वर्ष)* से 100 रूपये मांगा, नहीं दी तो गुस्से में आकर डंडा और पत्थर से पत्नी को मार कर हत्या कर दिया । पार्वती मुण्डा का लाश कमरा अंदर रखा है । घटना के संबंध में रिपोर्टकर्ता दीपक चौहान के रिपोर्ट पर आरोपी *दयाराम मुण्डा उम्र 40 वर्ष साकिन भैंजनार थाना सारंगढ* के विरूद्ध अप.क्र. 534/2021 धारा 302 IPC दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया । आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है, जिसके मेमोरेंडम पर घटना कारित डंडा, पत्थर को जप्त कर आरोपी को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
