बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 4/08/2021) कुमार निशांत वनमंडलाधिकारी बिलासपुर के निर्देश पर उड़नदस्ता टीम बिलासपुर वनमंडल द्वारा बिलासपुर शहर के अंतर्गत जिला न्यायालय के सामने एवम शनिचरी तथा बृहस्पति बाजार तथा बुधवारी बाजार बिलासपुर में अवैध रूप से बॉस करील विक्रेताओं के विरुद्ध अभियान चलाकर जप्ती की कार्यवाही किया गया जिसके तहत जिला न्यायालय के सामने रोड पर बिक्री करते एवम शनिचरी सब्जी बाजार में बाश करील बिक्री करते क्रमशः मीना बाई पति तोप सिंह टंडन साकिन मंगला एवम गुदाली साहू साकिन चाटीडीह बिलासपुर को पाया गया जिनसे कुल 45 किलोग्राम करील की जब्ती किया जाकर अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही कर जब्त करील को पंचो के समक्ष अरपा नदी में बहाकर नष्ट किया गया साथ ही बाजारों में घूम घूम कर करील की खरीदी बिक्री ना करने की चेतावनी दिया गया

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *