अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

डेली नीड्स दुकान की आड़ में भारी मात्रा में अवैध पटाखों का संग्रहण* एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री प्राप्त होने पर वासुदेव स्टोर्स सील

On: September 27, 2024 4:56 PM
Follow Us:

*डेली नीड्स दुकान की आड़ में भारी मात्रा में अवैध पटाखों का संग्रहण*

एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री प्राप्त होने पर वासुदेव स्टोर्स सील

तखतपुर : (वायरलेस न्यूज) बिलासपुर कलेक्टर के निर्देश एवम अनुविभागीय दंडाधिकारी के नेतृत्व में तखतपुर स्थित अवैध पटाखा गोदामों में दबिश दी गई |
डेली नीड्स दुकान की आड़ में भारी मात्रा में अवैध पटाखों का संग्रहण किया गया था | शिकायत प्राप्त होने पर टीम द्वारा निरीक्षण में नीचे फ्लोर पर खाद्य सामग्री , डेली नीड्स की दुकान पाई गई और ऊपरी फ्लोर में भारी मात्रा में पटाखे संग्रहित कर रखे पाए गए | पुराना नगर पालिका कॉम्प्लेक्स एवम मिशन हॉस्पिटल कंपाउंड के 5 गोदामों में अवैध रूप से 103 कार्टून में पटाखा बरामद किया गया | टीम द्वारा दस्तावेज की मांग किए जाने पर किसी तरह के कागजात प्रस्तुत नहीं करने से जप्त पटाखों को सील करने की कार्यवाही की गई | आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की भी जांच की गई | दुकान संचालक द्वारा एक्सपायरी डेट की फफूंद लगा हुआ रसगुल्ला बिक्री करते पाए जाने पर अन्य खाद्य सामग्री की जांच करने पर एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री प्राप्त होने पर वासुदेव स्टोर्स दुकान को सील किया गया | 27 सितंबर 2024 को 3 घंटे चली कार्यवाही में एसडीएम तखतपुर ज्योति पटेल , तहसीलदार पंकज सिंह , नायब तहसीलदार रोशनी तिर्की , खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार के साथ राजस्व विभाग एवं खाद्य विभाग के कर्मचारी जांच कार्य में मौजूद थे |

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने न्यू हाईटेक बस स्टैंड, तिफरा में शुरू की शीतल जल सेवा, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा संवेदनशीलता एवं सेवा भावना उत्कृष्ट उदाहरण

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

Leave a Comment