रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) वैश्विक महामारी कोरोना के दूसरी लहर के दौरान जानलेवा संक्रमणकाल मे अपनी जान का जोखिम उठाकर मरीजों की सेवा मे तत्पर देवदूत चिकित्सकों को नगर के पूर्वांचल भोजपुरी समाज ने 15 अगस्त को सम्मानित कर कृतज्ञता व्यक्त की।स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शहर के मेट्रो अस्पताल मे आयोजित इस सम्मान समारोह मे अस्पताल के डायरेक्टर व पीड़ित मानवता के सबसे बड़े सेवक ख्यातिलब्ध चिकित्सक डॉ. प्रकाश मिश्रा समेत मेट्रो अस्पताल के करीब पौने दो सौ मेडिकल स्टाफ को सम्मानित किया गया,जिनमे अस्पताल के चिकित्सकीय व अन्य महिला पुरुष कर्मचारी शामिल रहे।
चिकित्सक सम्मान समारोह के दौरान अपने संबोधन मे भोजपुरी समाज के संरक्षक प्रशांत पाण्डेय जिलाध्यक्ष उमेश उपाध्याय व अन्य पदाधिकारियों ने कोविड काल मे डाक्टरों व मेडिकल स्टाफ के सेवा भावना को सलाम करते हुये कर्तव्य पथ पर डटे डाक्टरों की संवेदनशीलता के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ.प्रकाश मिश्रा के कुशल निर्देशन मे खिफायती एवं विश्वसनीय इलाज का सबसे बड़ा केन्द्र बन चुके बालाजी मेट्रो अस्पताल की समर्पित चिकित्सा प्रणाली का जिक्र करते हुये भोजपुरी समाज के पदाधिकारियों ने मेट्रो अस्पताल पर मरीजों का विश्वास निरंतर मजबूत होने एवं मानवता की सेवा का जज्बा यथावत जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की। इसके जवाब मे डॉ.प्रकाश मिश्रा ने भी मेडिकल पेशे की बढ़ती चुनौतयों का जिक्र करते हुये कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदार दायित्व निवर्हन से इन चुनौतियों पर विजय प्राप्त करने का संदेश देते हुये मेट्रो अस्पताल के मेडिकल स्टॉफ को उत्साहित किया।साथ ही डॉ.मिश्रा ने समस्त जिलेवासियों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराते हुये मेट्रो अस्पताल की सेवा भावना का उद्देश्य स्पष्ट किया। इस अवसर पर समाज के संरक्षक व किरणदूत के सम्पादक प्रेम नारायण मौर्य ने मेट्रो के डॉयरेक्टर डॉ. प्रकाश मिश्रा के कुशल नेतृत्व मे चल रही बेहतर चिकित्सा सेवा की सराहना की। मंचस्थ अथितियों के संबोधन पश्चात भोजपुरी समाज के संरक्षक,अध्यक्ष व पदाधिकारियों द्वारा मेट्रो के चिकित्सकों डॉ. प्रकाश मिश्रा, डॉ.मनोज पटेल , बालू त्रिपाठी,डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. कांति पटेल,डॉ. शिवांसी लोहानी,आशीष पाण्डेय व अन्य स्टॉफ का पुष्प व शाल,श्रीफल, प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।मौके पर उपस्थित डीपीएस स्कूल की प्रिंसिपल मैडम प्रियंका सिंह को भी भोजपुरी समाज ने सम्मानित किया।समाज के संरक्षक हरेराम तिवारी के आभार प्रदर्शन के उपरांत उल्लासपूर्ण माहौल मे स्वल्पाहार के साथ समारोह का समापन किया गया। आभार प्रदर्शन के दौरान भोजपुरी समाज के संरक्षक हरेराम तिवारी ने डॉ. प्रकाश मिश्रा के चिकित्सकीय समर्पण से न सिर्फ रायगढ़ जिला बल्कि छत्तीसगढ़ प्रदेश को गौरवान्वित बताया।तिवारी ने बीमार शरीर के विश्वसनीय इलाज के समान बीमार हो रहे समाज के भी उपचार की आवश्यकता व्यक्त करते हुये सुयोग्य तथा ऊर्जावान अनुभवी चिकित्सक डॉ. प्रकाश मिश्रा के राजनैतिक पदार्पण के संकेत भी दिये जिस पर समारोह स्थल करतल ध्वनि से समर्थन करता नजर आया।भोजपुरी समाज द्वारा आयोजित फ्रंटलाइन कोरोना योद्धाओं के इस सम्मान समारोह मे प्रमुख तौर पर समाज के संरक्षक डॉ.शरद मिश्र,संजय मिश्रा,सुनील शर्मा,अजय सिंह, घनश्याम सिंह मामा(वासुदेव बस) हर्ष सिंह,कृष्ण कुमार केशरवानी,धूपचंद यादव , विनय पाण्डेय,पुष्पेंद्र मिश्रा बबलू, कृपाशंकर तिवारी,प्रवीण त्रिपाठी एडवोकेट,अंटू महराज,महेश शुक्ला,मम्मू शुक्ला,संतोष तीवारी,प्रदीप पाण्डेय,बजरंग दीक्षित,अरूण सिंह आदि शामिल रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
