बिलासपुर/ कोरबा (वायरलेस न्यूज) : प्रसिद्ध ओडिसी नर्तक संस्कृति विभाग में पदस्थ सहायक संचालक डॉ. श्रीमती पूर्णाश्री राउत ने भगवान जगन्नाथ को समर्पित पूजा गीत को ओडिसी नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति दी। अचंभित कर देने वाले भाव भंगिमा युक्त ओडिसी नृत्य ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। दर्शकगण भगवान जगन्नाथ की आराधना देख भक्तिमय माहौल में डूब गए।

देव आराध्य क्लासिकल डांस ओडिसी प्राचीन काल से ओडिसा के मंदिरों में किया जाने वाला प्रसिद्ध नृत्य है। इसके माध्यम से भगवान जगन्नाथ के आराधना को भाव भंगिमा के साथ नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है। डॉ पूर्णाश्री ओडिसी नृत्य में ख्याति प्राप्त नर्तक है। इन्होंने राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति देकर देश की कला और संस्कृति को जन जन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया है।
डॉ पूर्णाश्री राउत ने दृष्टि बाधितो के लिए ब्रेल लिपि में श्री ओडिसी प्रज्ञा लेखन एवं नृत्य शिल्पी नामक किताब की रचना की है। डॉ पूर्णा श्री द्वारा शानदार प्रस्तुति के पश्चात विधायक श्री मोहित राम केरकेट्टा, गौ सेवा आयोग के सदस्य श्री प्रशांत मिश्रा, कलेक्टर श्री संजीव झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री यू उदय किरण ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
