पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर ट्रैफिक डीएसपी ने नलवा, बीएस स्पंज और सिघल प्लांटों में देखा वाहन चालकों की जांच, दिये आवश्यक निर्देश.….
*11 अप्रैल रायगढ़* । सड़क दुर्घटनाओं में ड्रिंक एंड ड्राइव के केस लगातार सामने आ रहे हैं जिस पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा यातायात पुलिस व थाना, चौकी प्रभारियों को उनके क्षेत्र अंतर्गत स्थापित प्लांटों में गेट पर वाहन चालकों की शराब सेवन की जांच ब्रीथ एनालाइजर से कराया जाने की व्यवस्था कंपनी के माध्यम से कराये जाने के निर्देश दिये गये है । कंपनियों द्वारा निर्देशों का पालन किया जा रहा है या नहीं इसकी भी पुलिस नियमित जांच कर रही है । इसी कड़ी में आज डीएसपी ट्राफिक श्री रमेश कुमार चंद्रा, थाना यातायात के स्टाफ के साथ थाना पूंजीपथरा क्षेत्र अंतर्गत नलवा प्लांट, बीएस स्पंज और सिघल प्लांट जाकर औचक चेक किया गया। साथ ही यातायात पुलिस टीम द्वारा मौके पर ब्रीथ एनालाइजर से वाहन चालकों की जांच की गई । ट्रैफिक डीएसपी द्वारा प्लांटकर्मियों और वाहन चालकों को यातायात सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिये और बताये कि ड्रिंक एंड ड्राइव गंभीर समस्या है, इन्हें रोकने ट्रैफिक नियमों को काफी सख्त किया है । पहली बार शराब पीकर ड्राइविंग करते हुए पकड़ा जाता है तो 10,000 रुपये का चालान इसके अलावा 6 महीने की सजा भी हो सकती है। कई मामलों में जुर्माना और जेल, दोनों एक साथ भी हुये हैं । शराब सेवन कर वाहन चलाने से बचें तथा साथी वाहन चालकों को भी शराब पीकर वाहन ना चलाये इसके लिये प्रेरित करने कहा गया ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो










