प्रदेश भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने सच स्वीकारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनहितैषी कार्यो के आगे बेबस और लाचार है प्रदेश भाजपा

भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी भी भाजपा नेताओं की गुटबाजी के नये स्ट्रेन का ईलाज नही कर पा रही है

रायपुर (वायरलेस न्यूज़18/05/2021) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने प्रदेश भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी द्वारा भाजपा नेताओं की समीक्षा बैठक में कही गयी बातों का समर्थन करते हुवे कहा कि प्रदेश भाजपा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन हितैषी कार्यों के आगे लाचार और बेबस हो गई है। कोरोना महामारी के समय लगातार जन हितैषी फैसलों के कारण प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर 9% से नीचे पहुंचा।राशन कार्डधारियों को दो माह का राशन मुफ्त दिया गया।चार सौ यूनिट बिजली बिल में पचास प्रतिशत की छूट दी जा रही है।कोरोना टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।नया रायपुर में निर्माणाधीन विधानसभा भवन,मुख्यमंत्री निवास पर रोक लगा दी गयी जबकि मोदी सरकार द्वारा दिल्ली में सेंट्रल विस्ता प्रोजेक्ट में बीस हजार करोड़ रुपयों से ज्यादा राशि खर्च की जा रही है जब देश मे कोरोना पीड़ितों को ऑक्सीजन,दवा,अस्पतालों में बिस्तर तक उपलब्ध नही हो पा रहा है।इस कठिन समय मे भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनहितैषी नीतियों से प्रदेश के पौने तीन करोड़ लोगों को राहत मिल रहा है और वही दूसरी ओर आपसी गुटबाजी के नये स्ट्रेन से संक्रमित भाजपा नेताओ पर कुपित होते हुवे प्रभारी दुग्गावती पुरंदेश्वरी कहा कि आपसी गुटबाजी के कारण प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेता सरकार के खिलाफ आवाज नहीं उठा पा रहे हैं सोशल मीडिया में भी काम दिखाई नहीं दे रहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि ढाई साल गुजर चुके हैं उसके बावजूद विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रहे है प्रदेश भाजपा और भाजपा के शीर्ष नेता एक दूसरे को पटखनी देने में व्यस्त है।जहाँ एक ओर पूरा देश और समूचा प्रदेश कोरोना महामारी के दूसरे स्ट्रेन से पीड़ित है।वही प्रदेश भाजपा अपने शीर्ष नेताओं के गुटबाजी के दूसरे स्ट्रेन से संक्रमित हो चुका हैं जिसका ईलाज प्रभारी डी पुरंदेश्वरी भी नही कर पा रही है।प्रदेश भाजपा नेता डींगें हांकते है कि वह मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रहे है पर उनके झूठे दावों की पोल पट्टी उनकी ही प्रभारी ने खोलकर रख दी है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *