● बरमकेला में 54 प्लास्टिक पाऊच महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार…..
● तमनार के समकेरा में 10 लीटर महुआ के साथ गिरफ्तार आरोपी भेजा गया रिमांड पर….
*रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । दिनांक 09.01.2022 को थाना तमनार एवं बरमकेला क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों पर पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट की गैर जमानती धारा 34(2) की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है, धारा 34(2) आबकारी एक्ट में आरोपित को 2 साल की सजा का प्रावधान है । *तमनार पुलिस* द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम समकेरा में आरोपी किशोर पटनायक पिता देवानंद पटनायक उम्र 44 वर्ष साकिन तिलईपारा समकेरा थाना तमनार को 10 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया है । वहीं *बरमकेला पुलिस* द्वारा मुखबिर सूचना पर हास्टलपारा चौक बरमकेला के पास घेराबंदी कर श्रीमती रोहिणी ईजारदार पति संजय ईजारदार उम्र 40 वर्ष निवासी हास्टलपारा बरमकेला थाना बरमकेला को एक प्लास्टिक बोरी में शराब ले जाते हुए पकड़ा गया है,जिसके पास से 54 प्लास्टिक पाउच (प्रत्येक पाउच में 180ml महुआ शराब) जुमला 9.720 लीटर महुआ शराब कीमती 1970/- रूपये के साथ पकड़ा गया है । दोनों अवैध शराब के मामलों में धारा 34(2),59क आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है ।o
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
