● 18 बीयर बोतल और 130 पाव अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार
रायगढ़* । कलेक्टर रायगढ़ शकार्तिकेया गोयल के दिशा निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन पर पुलिस और फ्लाइंग स्क्वॉड की टीमें सभी निर्वाचन क्षेत्रों में वाहनों की सघन जांच और सूचनाओं पर छापेमार कार्रवाई कर रही है जिस पर लगातार उडनदस्ता दल एवं पुलिस को सफलता प्राप्त हो रहा है । इसी कड़ी में कल दिनांक 20/10/2023 के रात करीब 7:30 बजे कसडोल मार्ग घटोरिया मंदिर के आगे सलिहारी चौक पर वाहन चेकिंग दौरान दो व्यक्ति गिरधारी निषाद विनवासी उल्खर सारंगढ़ एवं अरविन्द साहू जूटमिल रायगढ को तमनार पुलिस और फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम ने मोटर सायकल पर शराब तस्करी करते पकड़ा गया है । जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 20/10/2023 के दोपहर लैलूंगा विधानसभा अंतर्गत तमनार थाना क्षेत्र में फ्लाइंग स्क्वाड दल क्षेत्र के भ्रमण पर थी । शाम रात करीब 07.30 बजे सलिहारी चौक पर टीआई तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर, उडनदस्ता प्रभारी संतोष कुमार सिदार (उप वन क्षेत्रपाल वन परिक्षेत्र तमनार) के साथ पूरी टीम सघन रूप से वाहनों का जांच पड़ताल किया जा रहा था । वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर सीजी 13 ए.सी. 1863 में ग्राम उल्खर सारंगढ़ का गिरधारी निषाद और जूटमिल का अरविंद साहू बैग में भारी मात्रा में शराब परिवहन करते पकड़े गये , जिनके बैग को चेक करने पर *18 नग सिंबा बियर बोतल और 130 पाव बेस्टो रेयर व्हिस्की कुल कीमत ₹29,200* रखा हुआ मिला । फ्लाइंग स्क्वाड दल ने दोनों आरोपियों को मय शराब और परिवहन में प्रयुक्त वाहन के साथ थाना तमनार लाया गया । थाना तमनार में *आरोपी ( अरविन्द साहू पिता सीताराम साहू उम्र 52 वर्ष वार्ड 33 गांधीनगर जूटमील रायगढ जिला रायगढ छ.ग.,गिरधारी निषाद पिता मार्कण्डेय निषाद उम्र 46 वर्ष निवासी उलखर थाना सारंगढ जिला सारंगढ बिलाईगढ* के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर, उडनदस्ता प्रभारी संतोष कुमार सिदार (उप वन क्षेत्रपाल वन परिक्षेत्र तमनार) तथा फ्लाइंग स्क्वॉड के प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया थाना तमनार, आरक्षक अमरदीप एक्का थाना तमनार, फॉरेस्ट गार्ड श्याम लाल और फोटोग्राफर हेमंत कुमार बंजारे की विशेष भूमिका रही है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
