अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*तरुण प्रकाश महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण*

On: February 24, 2025 12:34 PM
Follow Us:

*श्री तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण ।*

बिलासपुर – ( वायरलेस न्यूज़ 24 फरवरी 2025 )

श्री तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया । उन्होंने स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा की और विभिन्न सुविधाओं तथा प्रगति का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को यह निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े ।

निरीक्षण के दौरान श्री तरुण प्रकाश ने स्टेशन परिसर, निर्माणाधीन पार्किंग, गेट नंबर 1 एवं 4 का अवलोकन किया । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक साइनेज की सुनिश्चता की लगातार निगरानी करें । स्टेशन प्रवेश तथा अन्य सेवाओं को व्यवस्थित रखा जाए, जिससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो । इसके साथ ही, उन्होंने द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय (वेटिंग रूम) का भी निरीक्षण किया और उसकी स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए ।

महाप्रबंधक ने प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर स्थित रेलवे स्टेशन के 3डी मॉडल का अवलोकन किया । उन्होंने पुनर्विकास कार्य के दौरान रिजर्वेशन काउंटर को बंगला यार्ड के पास स्थानांतरित किए जाने की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए ।

इसके अतिरिक्त, श्री तरुण प्रकाश ने स्टेशन के दूसरी ओर स्थित सेकंड एंट्री का भी विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया और वहां की यात्री सुविधाओं का मूल्यांकन किया । उन्होंने रेलवे अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।

महाप्रबंधक ने पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने और यात्रियों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया । उन्होंने स्टेशन पर यात्री अनुकूल संरचनाओं, स्वच्छता और बेहतर सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ।

इस अवसर पर श्री प्रवीण पाण्डेय, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, मण्डल रेल प्रबन्धक, बिलासपुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे । निरीक्षण के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई और स्टेशन को और अधिक आधुनिक एवं सुविधाजनक बनाने के लिए सुझाव साझा किए गए ।

रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पुनर्विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसे उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा किया जाएगा ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पुनर्विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसे उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा किया जाएगा ।

*******

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने न्यू हाईटेक बस स्टैंड, तिफरा में शुरू की शीतल जल सेवा, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा संवेदनशीलता एवं सेवा भावना उत्कृष्ट उदाहरण

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

Leave a Comment