रायगढ़, (वायरलेस न्यूज़)30 सितम्बर2021/ कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (रा.)घरघोड़ा ने पटवारी श्री जितेन्द्र पन्ना को किसानों को प्रदाय की जाने वाली किसान-किताब में तहसीलदार तमनार का हस्ताक्षर न कराकर स्वयं उसमें फर्जी हस्ताक्षर कर किसानों को प्रदाय करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में पटवारी श्री पन्ना को मुख्यालय तहसील कार्यालय घरघोड़ा में संलग्न किया गया है।
ज्ञात है कि हल्का नंबर 14 एवं अतिरिक्त प्रभार हल्का नंबर 16 तहसील तमनार में पदस्थ पटवारी श्री जितेन्द्र पन्ना के द्वारा किसानों को प्रदाय की जाने वाली किसान-किताब में तहसीलदार तमनार का हस्ताक्षर न कराकर स्वयं हल्का पटवारी द्वारा तहसीलदार तमनार का फर्जी हस्ताक्षर कर किसानों को किसान किताब प्रदाय किया गया है। तहसीलदार तमनार को जानकारी प्राप्त होने पर संबंधित किसानों से किसान किताब मंगाकर जानकारी ली गई जिसमें हल्का पटवारी द्वारा कुल 12 किसान किताब में तहसीलदार तमनार का फर्जी हस्ताक्षर करना पाये जाने पर कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा रायगढ़ की ओर उनके विरूद्ध उचित कार्यवाही करने व एफआईआर दर्ज कराने की अनुमति दिए जाने हेतु एसडीएम कार्यालय को प्रतिलिपि दिया गया है। छ.ग.सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम (1) (एक)(दो)(तीन)के विपरीत कृत्य होने के फलस्वरूप श्री जितेन्द्र पन्ना को उक्त कृत्य के लिए छ.ग.सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील)नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
