तीसरी बार मोदी के प्रधान मंत्री बनने की खुशी में जलाराम नमकीन द्वारा निःशुल्क पोहा वितरण
रायगढ़:- (वायरलेस न्यूज) मोदी की जीत का जुनून सर चढ़ कर बोल रहा है। शहर की प्रतिष्ठित जलाराम नमकीन द्वारा मोदी जी के तीसरी बार प्रधान मंत्री बनने की खुशी में निःशुल्क पोहा वितरण किया जा रहा है। संचालक शैलेश चावड़ा बताते है कि उनके लिए नंबर मायने नहीं रखते लेकिन मोदी जी के तीसरी बार प्रधान मंत्री बनने की खबर से वे अपनी खुशी को रोक नहीं पाए और उन्होंने आज शाम निः शुल्क पोहा वितरण का निर्णय लिया। मोदी जी की जीत के पूर्वानुमान पर चर्चा के दौरान शैलेश ने कहा उनकी दुकान में विभिन्न जगहों से लोग आते है वे सिर्फ मोदी जी के कार्यों की चर्चा करते है। यही वजह है कि उनके प्रति उनके परिवार में मोदी जी के प्रति विशेष सम्मान है। मोदी जी देश को अपना परिवार मानते है यही बात उन्हे अन्य नेताओं से विरला बनाती है। निः शुल्क पोहा वितरण की वजह बताते हुए शैलेश कहते है कि मोदी जी का समर्थन करने वालो को उनकी जीत की खुशी में निः शुल्क पोहा खिलाने का निर्णय लिया है। शैलेश मोदी जी के किन बातों से प्रभावित है इस पर वे कहते है मोदी जी के निरंतर ईमानदारी से मेहनत एवम निः स्वार्थ भाव से जन सेवा की भावना से वे मोदी जी से प्रभावित है। नए सांसद राधेश्याम राठिया की जीत से प्रसन्न शैलेश ने उन्हे बधाई देते हुए कहा रायगढ़ लोकसभा की जनता की उम्मीदों पर वे खरा उतरे ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
