तुलाराम डनसेना का आकस्मिक निधन अपूरणीय क्षति :- ओपी चौधरी

रायगढ़ :- विधायक ओपी चौधरी ने सरिया मंडल के ग्राम बोन्दा निवासी, भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता तुलाराम डनसेना जी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपूर्णीय क्षति बताया। ओपी ने स्व. डनसेना जी को बहुत ही सरल, सहज व व्यवहार कुशल व्यक्ति का धनी बताते हुए कहा भाजपा परिवार दुख की इस घड़ी में परिवार जनों के साथ है। पार्टी के लिए समर्पित रहने वाले तुलाराम के निधन को भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति निरूपित करते हुए कहा उनके विचार पार्टी के लिए सदैव प्रेरणा दाई रहेंगे। ओपी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देंने की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों को दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने प्रार्थना की है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *