रायगढ़, (वायरलेस न्यूज़) 10 फरवरी 2022/ कलेक्टर भीम सिंह ने आज तेतला धान उपार्जन केन्द्र के निरीक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने धान खरीदी के भौतिक सत्यापन की जांच की। उन्होंने केन्द्र में इस खरीफ विपणन वर्ष में हुयी धान खरीदी और उठाव की जानकारी ली। उन्होंने केन्द्र से अब तक हुए उठाव के पश्चात शेष बचे धान की स्टैकिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेक लगाकर रखे धान की बोरियों की गिनती करवाकर नोडल अधिकारियों द्वारा दिए प्रतिवेदन तथा ऑनलाइन रिकॉर्ड से मिलान किया। उन्होंने शेष धान के उठाव हेतु डीओ जारी किए जाने के संबंध में जानकारी ली। सहायक खाद्य अधिकारी ने बताया कि जितने किसानों को टोकन जारी किया गया था, उन सभी से खरीदी की जा चुकी है। केन्द्र में 874 किसानों ने इस विपणन वर्ष में धान बेचा है। किसानों से 48 हजार 393 क्विंटल धान की खरीदी की गयी। जिसमें से 39 हजार 223 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है तथा शेष 9 हजार 170 क्विंटल धान उठाव के लिए डीओ जारी हो चुका है। कलेक्टर श्री सिंह ने अगले 10 दिन के भीतर शेष बचे धान का पूरा उठाव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बीच-बीच में हो रही बारिश के मद्देनजर धान को भीगने से बचाने के लिए उन्हें तिरपाल से ढंकते हुए समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। साथ ही धान के नीचे डनेज की भी पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने समिति प्रबंधक से धान खरीदी के एवज में किसानों को हुए भुगतान के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि खरीदी के अनुसार भुगतान किसानों को कर दिया गया है। इस मौके पर समिति में मौजूद केंदसरा के किसान निरंजन भोय और चंद्रमणि भोय से चर्चा कर कलेक्टर श्री सिंह ने धान के भुगतान के बारे में जानकारी ली। किसानों ने बताया कि उन्हें धान का भुगतान प्राप्त हो गया है। इस दौरान उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं सुरेन्द्र गोंड़, सहायक खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह, नायब तहसीलदार पुसौर प्रकाश पटेल, समिति अध्यक्ष जगदीश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *