● इंजेक्शन लगाने पर 7 साल की लड़की की हुई थी मौत, मर्ग जांच पर अपराध दर्ज…..
*रायगढ़* । थाना लैलूंगा के मर्ग क्रमांक 128/2021 धारा 174 CrPC की मृतिका इरफा खान पिता नबाव खान उम्र 07 साल निवासी शांतिनगर लैलूंगा के जांच पर बुखार से तड़प रही बालिका इरफा खान को चेक कर इंजेक्शन लगाने वाले कथित प्रायवेट डाक्टर तिरथो राम प्रधान पर गैर इरादतन हत्या का मामला पंजीबद्ध किया गया है जिसके इंजेक्शन लगाने उपरांत बालिका के मुंह, नाक से झाग निकलने लगा था । मर्ग जांच दौरान मृतिका के पिता बताया कि दिनांक 01.11.2021 को सबेरे सोकर उठा तो लडकी इरफा खान को काफी तेज बुखार था । तब पडोस में रहने वाले तिरथो राम प्रधान निवासी ग्राम केनापारा जो लैलूंगा शांतिनगर में रहकर प्रायवेट ईलाज करता है, उसके घर ले जाकर लड़की को दिखाये । तिरथो लड़की को चेक कर उसे तीन इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद लडकी इरफा खान का तबियत और खराब होने लगा, लड़की बाथरूम गयी, बाथरूम से निकलने के बाद उसके मुंह, नाक से झाग निकलने लगा । तब तिरथो राम प्रधान बोला कि लडकी का ज्यादा तबियत खराब हो रहा है, चलो अस्पताल ले चलते है। तुरंत सीएचसी अस्पताल लैलूंगा गए । डॉक्टर लड़की को चेक कर मृत्यु हो गया है बताया । जांच दौरान तिरथो राम प्रधान के घर आसपास रहने वाले बताये कि तिरथो राम नस, हड्डी फैक्चर आदि का आयुर्वेदिक तरीके से ईलाज करता था, डिग्रीधारी था या नहीं इसकी जानकारी नहीं है । आरोपी तिरथोराम प्रधान शांतिनगर के निवास और ग्राम केनापारा दोनों स्थान से फरार है, पतासाजी किया जा रहा है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
