*दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला बॉक्सर शशि चोपड़ा एवं लाशु यादव ने सीनियर नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता रजत पदक*

बिलासपुर – ( वायरलेस न्यूज़ 02 जुलाई 2025)
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के वाणिज्य विभाग में कार्यरत महिला बॉक्सरों शशि चोपड़ा एवं लाशु यादव ने हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित एलिट विमेंस सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वेट कैटेगरी में रजत पदक (सिल्वर मेडल) प्राप्त किया है ।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 27 जून से 01 जुलाई 2025 तक आयोजित की गई, जिसमें 15 राज्यों की 200 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से भाग ले रहीं शशि चोपड़ा और लाशु यादव भारतीय रेलवे टीम का प्रतिनिधित्व कर रही थीं । इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल भारतीय रेलवे बल्कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर का भी गौरव बढ़ा है ।
दोनों खिलाड़ियों की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश, अपर महाप्रबंधक, मंडल एवं मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण, रेलवे खेल संघ मुख्यालय के पदाधिकारीगण, सहकर्मी खिलाड़ी एवं कर्मचारीगणों ने हर्ष के साथ हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं । शशि चोपड़ा एवं लाशु यादव ने अपने कठिन परिश्रम, दृढ़ निश्चय और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जो न केवल रेलवे परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन को विश्वास है कि भविष्य में भी ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश और रेलवे का नाम रोशन करेंगी ।
यह उपलब्धि रेलवे में कार्यरत खिलाड़ियों के खेल के प्रति समर्पण और उत्कृष्टता की मिसाल है तथा अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा प्रदान करती है ।
**********
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
