बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) दर्रीघाट डकैती कांड में पीड़ित ने एसपी को ज्ञापन देते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय पर लगाया गम्भीर आरोप और पूछताछ करने की मांग की है। उनका कहना है कि डकैती के पीछे उनका हाथ हो सकता है।
एसपी को सौंपे ज्ञापन में टाकेश्वर पाटले ने कहा है कि 13 जनवरी को उनके घर मे डकैती हुई थी। जिसमे डकैतों ने नगदी और सोने चांदी के गहने समेत कुल 5 लाख रुपए लूटकर ले गए। इस घटना में डकैतों ने उनकी पत्नी और बच्चों को बंधक भी बना लिया था। घटना के दौरान यदि वो उपस्थित रहते तो उनकी हत्या हो सकती थी। टाकेश्वर पाटले ने एसपी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि उन्हें संदेह है कि इस डकैती के पीछे कांग्रेस के प्रवक्ता अभय नारायण का हाथ है। बयान देते समय उसने विवेचक को बताया था और कहा था कि राय से भी पूछताछ की जाए। लेकिन उससे अभी तक पूछताछ नहीं किया गया है। इसलिए डकैती को लेकर अभय नारायण राय से पूछताछ की जाए। पीड़ित का पत्र मिलने के बाद एसएसपी पारुल माथुर ने मीडिया से चर्चा करते हुए पीड़ित की मांग पर विचार करने और जांच में अभय नारायण राय को भी शामिल करने का अस्वासन दिया है।
इधर अभय नारायण राय ने टाकेश्वर पाटले के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि वो पाटले को जानते तक नहीं है, और नही मेरा अपराध के दुनिया से कोई लेनादेना नही है, इसकी जांच होनी चाहिए। टाकेश्वर पाटले एक मोहरा है, मेरी राजनीतिक हत्या करने की साजिश की गई है। इसके पीछे किसका हाथ है इसकी भी जांच होनी चाहिए।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
