दस हजार की मोबाइल के साथ एक चोर रेसुब के हत्थे चढ़ा
रायगढ। (वायरलेस न्यूज ) रेल सुरक्षा बल रायगढ ने रेल्वे स्टेशन में एक मोबाइल चोर को मोबाइल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबन्ध रेसुब पोस्ट रायगढ के प्रभारी राजेश वर्मा ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि रेसुब को मिली मुखबिर की सूचना पर पोस्ट की विशेष टीम ने दिनांक 11.10.2022 को उप निरीक्षक संजय कुमार एस. रेसुब पोस्ट रायगढ़ के द्वारा प्लेट फार्म डियूटी में तैनात डी.एस.सिदार को साथ लेकर प्लेटफार्म नं. 02 में गस्त एवं चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को संदेहापस्त स्थिति में छिपकर जाते समय रोकर , उसे पूछताछ करने पर अपना नाम शनि वैष्णव, पिता-हरेश वैष्णव, उम्र-20 वर्ष, पता-तेन्दुडिपा, थाना-जूटमिल, जिला-रायगढ़ (छ.ग.) बताया। आगे पूछताछ के दौरान उसके पास एक विवो कंपनी का नीले रंग का मोबाइल पाया गया, मोबाइल के संबंध में उचित जवाब नही देने पर पोस्ट लाने के दौरान जीआरपी रायगढ़ के स.उ.नि. लकड़ा व स्टाफ पहुॅचे और उनके द्वारा बताया गया कि मुखबीर सूचना द्वारा जानकारी मिला है कि प्लेटफार्म नं. 02 में चोरी का मोबाईल को बिक्री के लिए एक व्यक्ति ग्राहक की तलाश कर रहा है। मुखबीर सूचना के आधार मिलान करने पर संदेही शनि वैष्णव का हुलिया मिलता जुलता पाये जाने पर आरपीएफ एवं जीआरपी रायगढ़ के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए जीआरपी थाना लाया गया। इसी क्रम में प्रार्थी अमरदीप सुमन पिता-नाकाराम सुमन, उम्र-19 वर्ष, ग्राम-कुटेला, मौहारभाटा, थाना-सांरगढ़ जिला-रायगढ़ (छ.ग.) स्वयं उपस्थित होकर जीआरपी थाना रायगढ़ में आवेदन किया कि दिनांक 11.10.2022 को रात्रि समय 03.00 बजे प्लेटफार्म नं. 01 के यात्री प्रतिक्षालय में वह आराम कर रहा था उसी दौरान प्रार्थी का मोबाईल वीवो मॉडल नं. वाई-11 रंग नीला कीमत लगभग 10000/- रूपये चोरी हो गया है। आवेदन के आधार पर शनि वैष्णव के जेब से मिले मोबाईल का मिलान करने पर प्रार्थी द्वारा स्वयं का होना बताया और इस संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत किया। दस्तावेज का मिलान के पश्चात जीआरपी रायगढ़ द्वारा अपराध क्रमांक 01/22 दिनांक 12.10.2022 धारा 379 भा.द.वि. दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
