“विजेता टीम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के खिलाड़ी ईशान भटनागर शामिल”
बिलासपुर: (वायरलेस न्यूज 28 फरवरी’ 2023)
भारत ने बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड चैंपियनशिप 2023 में अपना पहला पदक हासिल करके इतिहास रच दिया । यूएई दुबई में बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड चैंपियनशिप 2023 जिसे टोंग युन काई कप 2023 भी कहा जाता है, जिसका आधिकारिक और प्रायोजित शीर्षक ब्लू ओशन बैडमिंटन एशिया मिक्स चैंपियनशिप दुबई 2023 का तीसरा संस्करण फरवरी 2023 में आयोजित किया गया । यह एशिया में सर्वश्रेष्ठ मिक्स्ड नेशनल बैडमिंटन टीमों की ताजपोशी के लिए एक महाद्वीपीय बैडमिंटन टूर्नामेंट है । भारत पहली बार इस चैंपियनशिप के सेमीफायनल तक पहुंचा तथा कांस्य पदक हासिल किया । इस जीत के साथ भारत ने सुदीरमन कप 2023 में सीधा प्रवेश किया है जो इस साल के अंत में चीन में आयोजित किया जाएगा । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के खिलाड़ी ईशान भटनागर, जो कि टिकट कलेक्टर सह कामर्शियल क्लर्क के पद पर कार्यरत है, ने मिक्स्ड डबल मैच में गोवा की तनिशा क्रासटो की जोड़ी के साथ खेलते हुए संयुक्त अरब अमीरात के भरथ तथा नायोनिका की जोड़ी पर विजय हासिल किया । भारत की इस जीत में ईशान भटनागर का महत्वपूर्ण योगदान है जिसके कारण भारत पहली बार इस चैम्पियनशिप में किसी भी पदक को जीतने में सफल रहा है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे परिवार के सभी सदस्य ईशान की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं । महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने ईशान को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य तथा और भी अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
