रायगढ़। एसपी रायगढ़ से महिला संबंधी सभी अपराधों में शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी के किये जाने के मिले निर्देशों पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर द्वारा दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी का लोकेशन रायपुर मिलने पर टीम रायपुर भेजा गया, पुलिस टीम आरोपी को हिरासत में लेकर रायगढ़ आई जिसे आज न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।
जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती दिनांक 10.10.2019 को *राहुल जायकार निवासी नेपाल* के विरूद्ध शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी । युवती बताई कि वर्ष 218 में रायगढ़ में काम करने के दौरान राहुल जायकार से जान परिचय हुआ था । राहुल अपने को नेपाल का रहने वाला बताया था जो रेल्वे स्टेशन के पास होटल में कैशियर का काम कर रहा था और होटल के पीछे ही सर्विस क्वाटर में रहता था । दोनो के बीच बातचीत प्रेम प्रसंग में बदल गई और राहुल युवती को शादी करूंगा कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा । राहुल युवती को उसके कार्यस्थल लाने ले जाने के बहाने उसके क्वाटर आना जाना करता था । युवती उसे शादी करने को कहती तो टाल मटोल कर देता और इसी बीच वह काम छोड़कर चला गया, कुछ दिनों तक दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत हो रही थी फिर राहुल युवती का फोन रिसीव करना बंद कर दिया । युवती की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अप.क्र. 874/19 धारा 376 भादवि दर्ज कर आरोपी के संबंध में पतासाजी किया गया । आरोपी राहुल जायकार के कुछ दिनों पूर्व रायपुर में आने की जानकारी मिलने पर कोतवाली की टीम रायपुर जाकर आरोपी को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाई । आरोपी *राहलु उर्फ अभिषेक जायकार पिता अनिल शाह उम्र 23 साल निवासी मगुराहा थाना गौनाहा पश्चिम पम्चारण (बिहार)* का डाक्टरी मुलाहिजा कराकर आज दिनांक 25.03.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
