कांग्रेस सरकार वादा निभाओ, दैनिक वेतन कर्मियों को नियमितीकरण करो – ऋचा जोगी
लाखों कर्मचारी सड़क पर, सरकार के असफलता का प्रमाण -प्रदीप साहू
10 दिनों से आन्दोलरत दैनिक वेतन भोगियों को JCCJ ने दिया समर्थन
रायपुर, छत्तीसगढ़,(वायरलेस न्यूज) दिनांक 29 अगस्त 2022। अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप साहू ने कहा आज रायपुर राजधानी के बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर पिछले 10 दिनों से आन्दोलरत छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय अनिश्चित कालीन हड़ताल को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी जी की धर्मपत्नी डॉ ऋचा जोगी जी ने अपनी पार्टी JCCJ की तरफ से समर्थन दिया। इस दौरान सैकड़ो दैनिक वेतन कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए डॉ ऋचा जोगी ने कहा कांग्रेस सरकार ने दैनिक वेतन भोगियों के साथ वादा खिलाफी किया उनके साथ अन्याय करते हुए उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है जबकि कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में दैनिक वेतन भोगियों को नियमितीकरण करने का प्रमुखता से उल्लेख किया था सरकार बनकर आज 4 साल पूरे होने वाले है पर सरकार कुम्भकर्णीय नींद में सो रही है जिसका खमियाजा सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर प्रदीप साहू ने कहा भूपेश सरकार ने हर वर्ग को ठगा है, वो वादा किया उसे पूरा नहीं किया, आज पूरे प्रदेश के कर्मचारी सड़क पर उतर आए और सरकारी काम चरमरा गई है आम आदमी आज अपने छोटे छोटे काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है और मायूस होकर घर वापस आ रहा है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में कर्मचारियों का इससे बड़ा आंदोलन कभी नहीं हुआ यह भूपेश सरकार के असफलता का सबसे प्रमाण है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
