*धरती की है यही पुकार पेड़ लगाओ हर एक द्वारा — प्रबल प्रताप जूदेव*
करगी रोड कोटा वायरलेस न्यूज सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगी रोड कोटा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सरस्वती शिशु मंदिर कोटा के तत्वावधान में एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कार्यक्रम के अध्यक्ष वेंकटलाल अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि अरुण चौहान अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर, लव कुश कश्यप प्रदेश सदस्य भाजपा, अमृता प्रदीप कौशिक अध्यक्ष नगर पंचायत कोटा, अजय अग्रवाल उपाध्यक्ष नगर पंचायत कोटा, विद्यालय के व्यवस्थापक राम सजीवन गुप्ता, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर, प्रबंधकारिणी सदस्य उत्तम अग्रवाल प्राचार्य बाबूलाल साहू, मोहित जायसवाल जिला महामंत्री भाजपा, गायत्री साहू जिला महामंत्री भाजपा, बाबा गोस्वामी, प्रदीप कौशिक आदि अनेक भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता, आम नागरिक विद्यालय के आचार्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस अवसर पर जनमानस को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि धरती की है यही पुकार पेड़ लगाओ हर एक द्वारा, उन्होंने आगे कहा कि हमारे जीवन में वृक्ष का इतना महत्व है कि वृक्ष के बिना हम अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकते । वृक्ष जीवन दायिनी ऑक्सीजन हैं, यदि ऑक्सीजन ना हो तो इस संसार में जीवन ही नहीं रहेगा।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के सहित सभी लोगों ने विद्यालय प्रांगण में स्थित कालों का काल महाकाल का पूजन अर्चन कर भगवान शिवजी से आशीर्वाद लिए।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो








