ऋचा जोगी के झूठे एफआईआर का जवाब अकलतरा और छत्तीसगढ़ की जनता देगी
बदलाव के नाम पर सरकार बनाए, कर रहे है बदले की राजनीति
जोगी जन अधिकार पदयात्रा पहुंची अकलतरा, बलौदा में अमित जोगी ने दहाड़ा
जोगी का निशान, हल चलाता निशान से चुनाव लडेगी ऋचा जोगी – अमित
रायपुर, बिलासपुर,जांजगीर चांपा, अकलतरा। (वायरलेस न्यूज 8 दिसंबर 2022) छत्तीसगढ़ की एक मात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने दिनांक 26 नवंबर 2022 से मस्तूरी विधानसभा के मल्हार से जोगी जन अधिकार पद यात्रा का शुभारंभ जिसमे में लगातार लोग जुड़ते जा रहे है और पदयात्रा में शामिल होकर आगे बढ़ते जा रहे है। इसी कड़ी में आज पदयात्रा अकलतरा विधानसभा पहुंची जहां बलौदा में अमित जोगी का भव्य स्वागत हुआ । इस दौरान अमित जोगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा धान का समर्थन मूल्य क्या होगा ? यह दिल्ली में बैठकर श्री नरेंद्र मोदी और श्री राहुल गांधी तय नहीं करेंगे बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता करेगी। छत्तीसगढ़ की किस्मत दिल्ली में नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की धरती में छत्तीसगढ़ के लोग लिखेंगे। उन्होंने कहा मेरे पिता श्री अजीत जोगी मरे नहीं हैं बल्कि छत्तीसगढ़ के एक एक व्यक्ति दिल में अभी भी जिंदा है, उनके अधूरे सपने को मैं पूरा करूंगा, हमारे बिना अगली सरकार नहीं बनेगी, जोगी हूं जान चली जाएगी पर जुबां नहीं जाएगी, हमारी सरकार बनने पर हर छत्तीसगढ़िया को लखपति और करोड़पति बनाएंगे। उन्होंने कहा बदलाव के नाम पर कांग्रेस सरकार बनाई थी पर अब बदले की राजनीति कर रही है । मेरी धर्मपत्नी डॉ ऋचा जोगी के खिलाफ झूठा एफआईआर किया गया जिसका बदला अकलतरा और छत्तीसगढ़ की जनता लेगी। ऋचा जोगी अगला निशान जोगी का निशान हल चलाता किसान के चुनाव चिन्ह से लडेगी, अकलतरा की जनता ने को प्यारा और स्नेह दिया उसका जोगी परिवार जीवन पर ऋणी रहेगा। इस अवसर पर डॉ ऋचा जोगी ने भी सभा को सम्बोधित किया। आज कार्यक्रम में हजारों की संख्या ग्रामैण शामिल हुए है पदयात्रा में अमित जोगी के साथ चले।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
