रायगढ (वायरलेस न्यूज़) महिला पार्षद संजना शर्मा के साथ सभापति के कक्ष में सरेआम मारपीट गालीगलौज करने वाली महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर प्रदेश आलाकमान ने अभी तक कार्यवाही नही होने पर आज प्रेस वार्ता कर कांग्रेस के पार्षदो ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा लिखित में पत्र के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष के नाम सौपने की बात मीडिया को पत्रकार वार्ता में बताई है । स्थानीय विधायक प्रकाश नायक ,माननीय मंत्री उमेश पटेल,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम,महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम प्रभारी मंत्री महोदय, प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री को लिखित रूप से शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई । आज प्रेस वार्ता कर कांग्रेस के 15 पार्षदो ने कहा कि अगर बरखा सिंह पर कार्यवाही नही हुई तो वे क्षुब्ध होकर प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे।अध्यक्ष बरखा सिंह पर प्रदेश आलाकमान ने अभी तक कार्यवाही न होने से नाराज कांग्रेसी पार्षदो ने मोर्चा खोल दिया है मामले में कांग्रेस कमेटी ने वीडियो वायरल होने पर जांच टीम बनाई टीम ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी से बयान कलम बद्ध दर्ज कर प्रदेश कांग्रेस को अवगत करवाया था इसके बावजूद महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर कार्यवाही न होने से नाराज 15 कांग्रेसी पार्षद कल 23 फरवरी को जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को इस्तीफा देने रायपुर खाना होंगे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *