अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने गणेश उत्सव की दी बधाई विधायक निवास में पधारे श्री गणेश ..नागरिक जनों को आरती में शामिल होने किया आमंत्रित

On: September 9, 2024 12:50 PM
Follow Us:

विधायक निवास में पधारे श्री गणेश ..नागरिक जनों को आरती में शामिल होने किया आमंत्रित

बिलासपुर(वायरलेस न्यूज) –गणेश उत्सव के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल जी के राजेंद्र नगर निवास प्रांगण में भादो मास की शुक्ल चतुर्थी से विघ्न विनाशक, गजवदन विनायक श्री गणेश भगवान जी की स्थापना की गई है। सर्व समुदाय के सुख समृद्धि कल्याण की कामना करते हुए श्री अमर अग्रवाल ने प्रतिदिन प्रातः 9:30 बजे एवं सायं 7:30 बजे सामूहिक आरती में शामिल होने के लिए क्षेत्र वासियों एवं नगर वासियो को राजेंद्र नगर बिलासपुर निवास प्रांगण में इच्छुक भक्त जनों को शामिल होने का आमन्त्रण दिया है। उन्होंने कहा श्री गणेश उत्सव के पावन पर्व पर बिलासा नगरी में घर घर एवम विभिन्न स्थलों में भगवान गणेश विराजमान किये गए है। त्योहारों की श्रृंखला में धूमधाम से, आस्था और उमंग के साथ गणेश पर्व का आयोजन किया जा रहा है।लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी के द्वारा सार्वजनिक गणेश उत्सव की शुरूआत की गई थी। देशभर में यह उत्सव अब सामाजिक सद्भावना का अनूठा उदाहरण बन गया है। गणेश उत्सव सामाजिक समरसता, भाईचारे, एकता के वातावरण को मजबूत करने तथा उल्लास और आनंद का अवसर है।विधायक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दस दिवसीय गणेश पर्व में प्रतिदिन प्रातः काल एवं संध्या होने वाली आरती में नागरिक जन को शामिल होने सादर आमंत्रित किया गया है।नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने विघ्न विनाशक भगवान गणेश से प्रदेशवासियों के जीवन को मंगलमय बनाने और समृद्धि की कामना की है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने न्यू हाईटेक बस स्टैंड, तिफरा में शुरू की शीतल जल सेवा, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा संवेदनशीलता एवं सेवा भावना उत्कृष्ट उदाहरण

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

Leave a Comment