अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नवतनवा एक्सप्रेस से गिरे एक बुजुर्ग को ट्रैक से जख्मी हालत में उठवाकर रेसुब की जाबांज आरक्षक सीमा जोशी ने अस्पताल भेजकर बचाई जान भाटापारा

On: September 10, 2022 1:08 PM
Follow Us:

*नवतनवा एक्सप्रेस से गिरे एक बुजुर्ग को ट्रैक से जख्मी हालत में उठवाकर रेसुब की जाबांज आरक्षक सीमा जोशी ने अस्पताल भेजकर बचाई जान

भाटापारा। (वायरलेस न्यूज़ ) कल तिल्दा स्टेशन में एक युवा चढ़ने के दौरान आहत हुआ था कि रात को भाटापारा रेल्वे स्टेशन में वही का एक बुजुर्ग यात्री ट्रेन से गिर कर जख्मी हालत में ट्रेक पर मिला जिसे स्टेशन पर ड्यूटी कर रही रेसुब की महिला आरक्षक ने तत्काल स्थानीय लोगो की मदद से प्लेटफार्म में रखकर स्टेचर से अपने अधिकारियों को सूचना देकर आहत को अस्पताल भिजवाकर उसकी जान बचाने में अपनी भूमिका निभाई। इस संबन्ध में रेसुब पोस्ट भाटापारा प्रभारी निरीक्षक आर एस मिश्रा ने वायरलेस न्यूज को बताया कि दिनांक-09 सितंबर 2022 को समय-22.44 बजे गाड़ी संख्या-18201 नवतनवा एक्स. भाटापारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-03 पर आई एवं समय 22.46 बजे रवाना हुई तभी उक्त गाडी के पास होने के पश्चात प्लेटफार्म पर उपस्थित यात्रीयों द्वारा देखा गया कि एक व्यक्ति पटरी पर गिरा हुआ था जिसे देख उपस्थित यात्रीयों एवं कार्यरत रेसुब कर्मी महिला आरक्षक सीमा जोशी तत्काल पहुंची एवं उक्त घायल व्यक्ति को यात्रीयों की मदद से उठाकर प्लेटफार्म पर रखा गया तथा महिला आरक्षक सीमा जोशी द्वारा घटना के संबंध मे स्टेशन मास्टर भाटापारा को सूचना दिया एवं स्ट्रेचर उपलब्ध कराने तथा एम्बुलेंस को सूचित करने को कहा गया एवं उपस्थित यात्रियों द्वारा तत्काल स्ट्रेचर लाकर उक्त घायल व्यक्ति जिसके सिर, हांथ एवं पैर मे गंभीर चोट लगा था को स्टेचर मे लेटा कर उक्त घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के आने पर उपचार हेतु उनके पुत्र गज्जू सिंह ठाकुर एवं रिश्तेदार के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भाटापारा भेजा गया। पश्चात घायल व्यक्ति के संबंध मे जानकारी प्राप्त किया गया जिसमे घायल व्यक्ति का नाम ललित सिंह ठाकुर वल्द स्व. गौकरण सिंह ठाकुर उम्र 64 वर्ष निवासी-गांधी मंदिर वार्ड,मेहता स्कूल पीछे भाटापारा थाना-भाटापारा जिला बलौदा बाजार छ.ग. के रुप मे हुई एवं उक्त यात्री एमएसटी धारक है जो भाटापारा से रायपुर आना-जाना करते है जिसका एमएसटी नं. 33856638 है एवं ज्ञात हुआ कि घायल व्यक्ति पीछे के जनरल कोच मे था और कोच मे अत्यधिक भीड था जिससे वह समय पर नही उतर पाया और गाडी रवाना होने पर उक्त घटना घटित हुई। उक्त घटना मे प्रत्यक्षदर्शीयों के द्वारा रेसुब के इस कार्य को सराहा एवं उनकी मानवतावादी सोच को सेल्यूट किया।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment