नवापारा में कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 बोरी महुआ पास नष्ट, महिला समिति गठित*

*रायगढ़ ( वायरलेस न्यूज़) 8 जून 2025*- पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज 8 जून 2025 को कोतरारोड़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नवापारा में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाने की तैयारी की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में टीम को तत्काल रवाना किया।

टीम जब मौके पर पहुंची तो गांव के बाहरी हिस्से में करीब ढाई सौ से तीन सौ बोरियों में रखा गया कच्चा महुआ पास बरामद हुआ, जिसे शराब निर्माण की तैयारी के तहत गड्ढों में छुपाकर रखा गया था। सभी बोरियों को पुलिस टीम ने जब्त कर मौके पर ही नष्ट किया और पूरे गांव में मुनादी कराकर अवैध शराब के विरुद्ध चेतावनी दी गई।
पुलिस ने इसी अवसर पर ग्राम नवापारा में महिला समिति का गठन भी किया, जिसे शराब के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। इस प्रभावी कार्रवाई में उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त एएसआई डीपी चौहान, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक चंद्रेश पाण्डेय, संदीप कौशिक, शुभम तिवारी और प्रवीण राज की सक्रिय भूमिका रही।
कोतरारोड़ पुलिस की इस सख्त पहल से क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण करने वालों में हड़कंप है और ग्रामीणों में कानून के प्रति विश्वास और जागरूकता का संचार हुआ है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
