रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़)पूर्व मंत्री व विधायक डॉ.शक्राजीत नायक का आज सुबह दुखद निधन हो गया।रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक के पिता श्री डॉ.नायक के निधन की खबर सुनकर रायगढ़ ,पुसौर व सरिया सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गयी।अपने चहेते नेता की मौत की खबर सुनकर पूरे क्षेत्र में शोक देखी गई। दोपहर में जैसे ही उनका शव गृहग्राम नावापाली लाया गया उनके अंतिम दर्शन के लिए शुभचिंतकों व कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी।नम आंखों से डॉ.नायक को अंतिम विदाई दी गयी 77 वर्षिय डॉ.नायक के अंतिम दर्शन के लिए रायगढ़ सहित आसपास क्षेत्र से शुभचिंतक व कार्यकर्ता पहुँचे हुए थे।रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ,पुसौर कांग्रेस कमेटी,सरिया महिला कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों ने डॉ.नायक के निधन पर गहरा शोक ब्यक्त करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी हैं।
डॉ.नायक बने चार बार विधायक
राजनैतिक योद्धा व जननायक स्व.डॉ.शक्राजीत नायक चार बार विधायक रहे। सन 1990 में पहली बार विधायक बने।सरिया विधानसभा क्षेत्र से वे 3 बार तथा रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 1 बार विधायक रहे
2001 से 2003 तक रहे मंत्री
स्व.डॉ.शक्राजीत नायक 3 बार मंत्री रहे।2001 से 2003 तक सिचाई मंत्री रहे।इस दौरान उन्होंने किसानों के हित में बेहतर कार्य कर अपनी पहचान बनाई।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
