नागपुर की महिला बिलासपुर के प्लेटफार्म में बेहोश मिली रेसुब ने सिम्स में भर्ती कराकर महिला की जान बचाई
बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज़) कल शनिवार को रेसुब बिलासपुर को सूचना मिला की प्लेटफार्म नंबर दो में एक 20 वर्ष की महिला बेहोश पड़ी है रेसुब ने तत्काल एक महिला आरक्षक मदद के लिए पहुँची और उसे 108 एंबुलेंस से सिम्स में भर्ती करा कर उसकी जान बचाकर मानवता की मिसाल कायम की है। इस संबन्ध में रेसुब पोस्ट बिलासपुर प्रभारी भास्कर सोनी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि दिनांक 2 दिसंबर 2022 को स्टेशन मास्टर बिलासपुर से सूचना प्राप्त हुआ कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं.02 में एक महिला उम्र लगभग 20 वर्ष बेहोशी की हालत में पडी हुई है। तथा स्टेशन मास्टर द्वारा 108 एंबुलेस को बुलाया गया। सूचना के आधार पर प्लेटफार्म डयूटी में तैनात महिला आरक्षक सपना अहिरवार द्वारा 108 एंबुलेंस में उक्त महिला को साथ लेकर उपचार हेतू सिम्स अस्पताल बिलासपुर लेकर गई।
डांक्टर द्वारा चेक करने पर उक्त महिला स्वस्थ पाई गई। पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम लीलेश्वरी शुभम बनपेला पति शुभम अजीत दास बनपेला उम्र 20 वर्ष निवासी जयदुर्गानगर भांडेवाडी पारडी थाना पारडी जिला नागपुर महाराष्ट्र बताई और बताई कि खाना नहीं खाने की वजह से कमजोरी लग रही थी। आगे पूछताछ में बताई कि वह घर में बिना बताये अकेली मायके जाने के निकली थी। घटना के संबंध में महिला के पति को सूचित करने पर आज दिनांक 03.12. 2022 को समय 13.00 रेसुब पोस्ट बिलासपुर में आये तथा जरूरी जांच पडताल एवं पूछताछ करने के उपरांत उसके पति शुभम अजीत दास बनपेला उम्र 22 वर्ष निवासी जयदुर्गानगर भांडेवाडी पारडी थाना पारडी जिला नागपुर महाराष्ट्र को उक्त महिला को सही सलामत स्वस्थ हालत में सुपूर्द किया गया। उक्त व्यक्ति द्वारा इस कार्य के लिये रेसुब को धन्यवाद दिया गया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
