नाबालिग बालिका को अपहरण कर अनाचार करने वाले आरोपी एवं सहयोगी सहित चार युवक गिरफ्तार

पुष्पेन्द्र श्रीवास। कोरबा दिनांक 12-7-2022 को प्रर्थिया थाना कोतवाली उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 4-7- 2022 को वह अपने चाचा के लड़के के साथ घूमने जा रही थी की राता खार बाईपास रोड कब्रिस्तान के आगे रुके थे इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसे अपने साथ गाड़ी में बिठाकर बरहमपुर के आगे जंगल में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किए हैं की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कोरबा में अपराध दर्ज किया गया।

कोतवाली पुलिस एवम् साइबर टीम कोरबा द्वारा आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। चूंकि आरोपी अज्ञात थे एवं प्रर्थीया आरोपी युवकों को पहले कभी नहीं देखी थी इसलिए उनकी पतासाजी करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। cctv कैमरा की बारीकी से पड़ताल करने पर पुलिस को एक फ़ुटेज में एक आरोपी की तस्वीर दिखाई दी , इसी सहारे अन्य आरोपी की जानकारी प्राप्त हुई। कोतवाली पुलिस टीम एवं साइबर टीम के संयुक्त प्रयास से आरोपियों की बिलासपुर में छुपे रहने कि जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा तत्काल बिलासपुर जाकर चारों आरोपियों को बिलासपुर से पकड़े। चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

नाम आरोपी

आशीष कुमार पिता लव कुमार, उम्र – 26 वर्ष, निवासी – मिशन रोड कोरबा*
साहिल सागर पिता स्व. सुनील सागर, उम्र – 22 वर्ष, निवासी रामसागर पारा कोरबा
दीपेश प्रजापति पिता नारायण प्रजापति, उम्र 19 वर्ष, निवासी राता खार कोरबा
रवि सिंह पिता बलदेव सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी मिशन रोड कोरबा

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *