अपराध दर्ज के पांच घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, बिहार फरार होने की फिराक में था आरोपी, गया जेल
*रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) दिनांक 26/10/2021 के दोपहर थाना खरसिया में नाबालिग बालिका के साथ छेड़खानी करने की रिपोर्ट दर्ज कराने बालिका का पिता व गांव के कुछ लोग आकर थाना खरसिया आकर प्रभारी निरीक्षक सुमंत राम साहू से मिले । बालिका का पिता बताया कि गांव में पिछले करीब डेढ़ माह से नल जल योजना का कार्य चल रहा है, जिसमें काम करने वाला मजदूर दिलीप मुखिया दिनांक 25/10/2021 के शाम करीब 6.00 बजे इसकी लड़की को रास्ते में घर पहुंचाने की बात बोलकर अपने साथ दूसरे गांव के तालाब की ओर ले गया । जहां गलत नियत से छेडखानी कर रहा था, बालिका किसी तरह भागकर घर आई और घटना के बारे में बताई । नाबालिग के साथ हुई छेड़खानी की वारदात को गंभीरतापूर्वक लेते हुये थाना प्रभारी खरसिया तत्काल आरोपी पतासाजी के लिये रवाना हुये । आरोपी दिगर प्रांत का रहने वाला है, जो अपने गृह ग्राम फरार होने की फिराक में था जिसे मुखबिर लगाकर तत्काल आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर हिरासत में लेकर थाना लाया गया । आरोपी *दिलीप मुखिया पिता महावीर मुखिया उम्र 40 साल निवासी वासुदेवा वार्ड नं0 11 कहरा थाना बनगांव जिला सहरसा (बिहार) हाल मुकाम खरसिया* के गिरफ्तार, मुलाहिजा की कार्यवाही पश्चात आज दोपहर रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
