निगम उप चुनाव में बिलासपुर के कूदुदंड में विधायक शैलेष पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस ने किया प्रचार घर-घर पहुंच जन समर्थन मांगा

नगर निगम उप चुनाव में बिलासपुर के कूदुदंड में कांग्रेस ने किया प्रचार

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)आज बिलासपुर के वार्ड में उप चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अनिता कश्यप के पक्ष में नगर विधायक शैलेष पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस परिवार द्वारा कुदुदंड वार्ड में रेली निकाली गयी जिसमें वार्ड के सम्मानीय नागरिकों से घर घर पहुंच आशीर्वाद माँगा गया। इस अवसर पर नगर विधायक शैलेष पांडेय लंगडाकर किसी न किसी के सहारे लगातर तीन घंटे पूरे वार्ड की परिक्रमा करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जन समर्थन मांगते रहे। साथ में काग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय, प्रमोद नायक, महापौर रामशरण यादव रेहान रजा ,महेश दुबे टाटा महराज अजरा खान के साथ सभी एल्डर मेन,पार्षद गण,जनप्रतिनिधि गण और सभी सम्मानीय पदाधिकारी गण एवं सभी सम्मानीय महिला और युवा नेता शामिल हुए और सभी ने चुनाव प्रचार किया।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Comment