निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव ने पाली तो निरीक्षक तेजकुमार यादव ने करतला थाना का संभाला प्रभार
कोरबा पाली (वायरलेस न्यूज)
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा जारी किए गए तबादले के बाद निरीक्षको ने नए थानों का प्रभार संभालना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कोतवाली थाना का प्रभार संभाल रहे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव ने पाली थाना तो निरीक्षक तेजकुमार यादव ने करतला थाना का प्रभार संभाल लिया है। पाली थाना के कर्मचारियों ने निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव का श्रीफल, शाल, गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया ।वहीं करतला थाना के कर्मचारियों निरीक्षक तेजकुमार यादव का स्वागत किया।

निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव ने पाली थाना में पदभार संभालते हुए कहा है कि अपराध पर नियत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।वही आम जनता के लिए पुलिस सहयोगी के रूप में काम करेगी। पुलिस और पब्लिक के बीच मित्रवत ब्यवहार बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिससे पब्लिक अपनी समस्या को खुल कर बता सकेगे और अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सकें। उन्होंने कहा पाली थाना क्षेत्र के हर छोटी बड़ी घटनाओं पर अंकुश लगाना पहला प्राथमिकता होगी। एवं
निजात अभियान के तहत विशेष अभियान चलाया जाएगा एवं साइबर ठगी के साथ ही बेलगाम वाहनों पर अंकुश लगाकर हो रहे दुर्घटनाओं पर काबू करना पहली प्राथमिकता होगी।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो




